spot_img

Darbhanga, Madhubani के WhatsApp Group का एडमिन था PFI का मुख्य ट्रेनर याकूब, दुबई में बैठे आकाओं के कहने पर दे रहा था बिहार के युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के मोतिहारी मॉड्यूल का खुलासा होने और इस संगठन के मुख्य ट्रेनर याकूब खान उर्फ सुल्तान की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को कई अहम जानकारी मिली है। वह हथियारों का एक्सपर्ट है, इस कारण ही संगठन के स्लीपर सेल ट्रेनिंग देने का काम सौंपा था।

- Advertisement -

उसके पास से इस तरह के कई मैसेज और सामग्रियां भी बरामद हुई हैं। वह सभी जुड़े लोगों को हिंसा भड़काने से जुड़े एजेंडे को समझाता था और उग्र धार्मिक मानसिकता का प्रचार-प्रसार करता था। सोशल मीडिया का उपयोग कर इस पर लोगों की भावना को भड़काने वाले संदेशों या वीडियो को अपलोड करके समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम भी यहीं से करता था।

- Advertisement -

वहीं, जांच में यह भी जानकारी मिली है कि याकूब एक वैसे वाट्सएप ग्रुप का भी एडमिन था, जिसमें पूर्वी चंपारण,सीतामढ़ी, शिवहर दरभंगा, मधुबनी, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य जिलों के कट्टर और विध्वंसक मानसिकता वाले लोग जुड़े हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीतीश कुमार के बापू टावर दौरे से बड़ा बदलाव! अब पर्यटकों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

इसके माध्यम से वह देश विरोधी और एक समुदाय विशेष के विरूद्ध घृणा फैलाने का काम करता था। वह बेरोजगार व भटके हुए युवाओं के मन में धार्मिक कट्टरता भावना को भरकर आतंकी गतिविधियो में शामिल होने के लिए ब्रेन वाॅश करने का काम करता था।

बताया गया है कि 22 वर्षीय याकूब सुल्तान दुबई में छुपे मो. सज्जाद आलम, रेयाज मो. आरिफ, मो. बिलाल सहित कई अन्य भारत विरोधी आतंकियों के निरंतर संपर्क में था।जिनके निर्देश पर भटके लोगो के लिए ट्रेनिंग कैंप का संचालन करता था। याकूब सुल्तान वाट्सएप काॅल के माध्यम से लगातार इन लोगों से बात भी करता था। जांच एजेंसी को इस आशय का कई चैट और कॉलिंग के प्रमाण भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे'... बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य विभाग के पास VIDEO

पूछताछ के दौरान याकूब ने इस बात का खुलासा किया है कि एनआईए और एटीएस की छापेमारी के पूर्व वह बेतिया जाकर कुछ दिनों के लिए छिपा था। जहां से वह नेपाल के पोखरा जाकर इस मामले के दूसरे प्रमुख आरोपी मो. इरशाद आलम के साथ रहने लगा।

लेकिन, बीते 18 मार्च को मो. इरशाद की गिरफ्तारी के बाद वह मुंबई के धारावी में अपने रिश्तेदारो के साथ रहने लगा। मुंबई से वह अप्रैल में लौटकर आने के बाद वह पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में कई करीबियों से निरंतर संपर्क में रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment