spot_img

जाले में धान की बेहतर फसल, खरीफ फसलों में खरपतवार पर नियंत्रण, बड़ा विमर्श

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। बारिश के अभाव से जिले में अभी तक नाममात्र ही धान की बुआई और रोपाइ का कार्य हो पाया है। जिन्होंने रोपाई की है, वह अपने बिचड़े को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

किसानों ने झूझलाते हुए अपनी परेशानी को कृषि विशेषज्ञों के सामने व्यक्त, कर आशा की उम्मीद लिए बैठे थे। उन लोगों ने कहा कि एक तो गर्मी की वजह से खेतों में नमी बिल्कुल भी नहीं है। वहीं, खरपतवार भी फसल को बर्बाद करने में जरा भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

- Advertisement -

इस आशय की बातें कृषि विज्ञान केंद्र जाले के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल ने जलवायु अनुकूल खेती परियोजना अंतर्गत चयनित ब्रह्मपुर गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में अब दो दिनों तक सुबह के समय बिजली रहेंगी गुल, जानें आपके इलाके में कब कटेगी लाइट?
किसानों की समस्याओं को सुन अवलोकन कर विशेषज्ञ डॉ. गौतम कुणाल ने उन्हें धैर्य रखने को कहा। और उन्हें यह सलाह दी की वे अपने बिछड़े की देखभाल निरंतर और यथासंभव पंपसेट से या किसी अन्य संसाधन से उनमें नमी बनाए रखें।

- Advertisement -

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य खरीफ फसलों में लगने वाली खरपतवारों की पहचान तथा उसके नियंत्रण के बारे में कृषकों को बताना था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृषकों को संबोधित करते कहा कि जहां खेती में मौसम परिवर्तन, रोग तथा कीट से नुकसान उठाना पड़ता है।

- Advertisement -

वहीं, खरपतवार भी किसानों के लिए एक प्रमुख्य समस्या बन गया है। यह न केवल मिट्टी से फसल के साथ पौषक तत्वों का समान रूप से दोहन करता है बल्कि खरपतवार का असर फसल के उत्पादन पर भी देखने को मिलता है।

कुछ खरपतवार फसल की बुवाई से पहले उग आते हैं तो कुछ खरपतवार फसल के बुवाई के बाद फसल के साथ अंकुरित होते है। अतः इसके नियंत्रण हेतु उन्होंने किसानों से अपील की है कि धान रोपाई के दो-तीन दिन के अंदर खरपतवार नियंत्रित करने के लिये प्रिटीलाक्लोर दवा 1250 मिलि प्रति हेक्टेयर के दर से छिड़काव करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Degree College News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, तारडीह, हनुमाननगर, सिंहवाड़ा, गौड़ाबौराम, अलीनगर के डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू, जानिए क्या हैं तैयारियां?

साथ हीं धान की फसल में चौड़ी पत्ते वाले खरपतवारों के नियंत्रण के लिये रोपाई के दो-तीन दिन के अंदर पाइरोजोसल्फ्यूरॉन दवा 80-100 ग्राम प्रति 200  लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से उपयोग में लाएं।

यदि दो-तीन दिन के अंदर खरपतवार नाशी दवा उपयोग न कर पाया हो तो घास कुल के मौथा तथा पत्ते वाले खरपतवारों के नियंत्रण के लिये धान रोपाई के 15-20 दिन के अंदर विसपायरिवेक सोडियम 100 मिलि. दवा प्रति 200 लीटर पानी में मिलाकर 1 एकड़ में उपयोग करें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: NH-27 पर RAF जवानों को बस ने कुचला, जानें क्या हुआ
कार्यक्रम में जलवायु अनुकूल खेती के शोध सहायक डॉ. संदीप कुमार, प्रगतिशील किसान रजत ठाकुर, बैदनाथ ठाकुर, आनंद किशोर ठाकुर, सीमा कुमारी, अवधेश कुमार ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर समेत कुल 116 कृषक उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाई जा रही सभी कार्यक्रमों का कृषकों ने काफी प्रशंसा की और ऐसे ही निरंतर तकनीकी सहायता की इच्छा व्यक्त की।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Metro News: पटना मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा! अंडरग्राउंड स्टेशनों पर काम तेज, जानें कब से दौड़ेगी ट्रेन?

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर काम में तेजी आई है। राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, PMCH सहित 7 स्टेशनों का 75% सिविल वर्क पूरा हो गया है। नवंबर 2027 तक स#PatnaMetro,#MetroNews,#BiharDevelopment

Araria Nepal Border News: नेपाल सीमा पर बड़ा फैसला: अब इन सामानों पर नहीं लगेगा कस्टम शुल्क, क्या मिलेगी राहत?

भारत-नेपाल सीमा पर अब लोगों को छोटी-मोटी खरीदारी के लिए सीमा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नेपाल सरकार ने 500 नेपाली रुपये तक के दैनिक उपयोग के सामान पर भंसार शुल्क म#ArariaNews,#NepalBorder,#CustomsDuty

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject

Bihar Politics : बिहार Vidhan Parishad News में बड़े बदलाव की आहट…अध्यक्ष और सभापति … प्रेम और अवधेश कुर्सी बचेगी या जाएगी? किसका नाम...

बिहार विधान परिषद के सभापति पद पर बड़ा बदलाव तय है। भाजपा के पास विधानसभा अध्यक्ष का पद रहेगा, लेकिन जदयू को सभापति की कुर्सी मिलेगी। इससे वर्तमान सभापति अवधेश#BiharPolitics,#VidhanParishad,#NeerajKumar