back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

घनश्यामपुर में युवक की डूबने से मौत, मां आंखों से देख नहीं सकती, एकमात्र बेटा है दिव्यांग, उजड़ गया पूरा परिवार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव में शनिवार की सुबह धोबिया बांध मोइन में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही वार्ड संख्या 4 के निवासी घूरन साहू का पुत्र कैलाश साहू (24) बताया जाता है।

- Advertisement -

ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के मुताबिक कैलाश सुबह में अपने पिता को खेत में घर से नाश्ता पहुंचाने गया था। खेत से घर लौटने के रास्ते में वह धोबिया बांध मोईन में नहाने चला गया। जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर घर के लोग कैलाश की खोजबीन करने लगे। इसी बीच दोपहर के समय ग्रामीणों ने मोईन में उपलाती कैलाश की लाश देखी।ग्रामीणों ने लाश को पानी से बाहर निकाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Benipur News: बेनीपुर की बदलेगी सूरत! विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाई ये बड़ी मांग, इन 4 मंदिरों को मिलेगा राजकीय दर्जा?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पंचायत के मुखिया मो. मंसूर आलम तथा उप प्रमुख रवीना खातून के पति मो. हाशिम राईन ने बताया कि मृतक की मां अनीता देवी अंधी है।  एकमात्र तीन वर्ष का पुत्र दिव्यांग है।

पत्नी प्रीति कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हैं। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा है। तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Horoscope Today: 20 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: ब्रह्मांड की दिव्य ऊर्जा का प्रभाव: 20 फरवरी 2026 का राशिफल और...

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें