दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बिरौल में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि मब्बी में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।
विवाद धीरे धीरे उग्र हो गया। इसको लेकर दौरान दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया है। पथराव में कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं। इसमें मब्बी थानाध्यक्ष को भी चोट लगी हैं।
एसएसपी अवकाश कुमार ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि दुष्ट इंसानों को हमलोग चिन्हित कर रहे हैं। छोड़ेंगे नहीं। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा स्थित बाजार समिति चौक पर मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया है। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणभूमि में तब्दील हो गया।
एक पक्ष दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। जिसे देख दूसरे पक्ष के लोग पथराव करने लगे। जिसमे आधे दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी को चोट आईं। वहीं, पथरबाजी की घटना में सड़क के किनारे खड़ी कई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वही घटना की सूचना मिलते नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के नेतृत्व में भाड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वही मामले की गंभीरता को देखते जिलाधिकारी राजीव रौशन तथा एसएसपी अवकाश कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंचकर मोनिटरिंग कर रहे हैं।
वही मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि शिबधारा में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित निकटतम सभी थाना को घटनास्थल पर भेजा गया था।
वहीं, उन्होंने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति के लोगो के साथ बैठक कर ही रहे थे कि कुछ असामाजिक तत्वों के लोग बैठक को भंग कर उपद्रव करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। लेकिन अभी तक चोटिल होने या किसी के सामानों के नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि हमलोग अभी सीसीटीवी फुटेज व कैमरा के फुटेज की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान कर रहे हैं। इस घटना में मब्बी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को थोड़ी चोट लगी है।
वहीं, उन्होंने कहा कि जिस जगह झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ है। वैसा नहीं होना चाहिए। झंडा लगाने किसी भगवान या अल्लाह की भावना आहत नहीं होते। इससे दुष्टों की भावना ही आहत हो सकती हैं। दुष्ट इंसानों को हमलोग चिन्हित कर रहे हैं।
एसएसपी अवकाश कुमार ने कहायहां पर पहले भी रामनवमी के मौके पर भी झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसे सुलझा लिया गया था। आज जो लोग ऐसा किया है कोई न कोई बात हुई होगी। हमलोग अनुसंधान कर रहे हैं। और, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।