back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga में श्मशान की भूमि पर धमासान….पहुंचे DM Rajeev Roshan, SSP Avakash Kumar, City SP Sagar Kumar और SDPO Amit Kumar…और थम गया बवाल,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

 मुख्य बातें: श्मशान की जमीन पर शव को जलाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, एक पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने आए लोगों को पीटा, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के धर्मपुर मालपट्टी गांव में शव के अंतिम संस्कार में एक पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल काटा।

- Advertisement -

उपद्रवियों ने जहां शव को पूरी तरह से जलने नहीं दिया। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर लगभग आधा दर्जन गाड़ी को क्षति कर दिया। वहीं, जब इस बात की जानकारी वरीय अधिकारी को लगी तो, दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU News: रिजल्ट में धांधली पर छात्रों का 'हल्ला बोल', डेटा सेंटर पर जड़ा ताला, विवि प्रशासन को सीधी चेतावनी!

पूरा बवाल श्मशान घाट की 22 कट्ठा जमीन को लेकर हुआ। एक पक्ष के लोगों का कहना है कि शमशान की यह भूमि हम लोगों के पुरखों की है। यहां पर वर्षों से लोगों का अंतिम संस्कार होते आया है।

लेकिन, रविवार की रात अचानक दूसरे पक्ष के लोग यहां पर आकर अपने समाज की जमीन बताकर हंगामा करने लगे। अंतिम संस्कार में रुकावट पैदा करते हुए अंतिम संस्कार में आए लोगों के साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद इस घटना की सूचना कमतौल थाने पुलिस को दी गई। उपद्रवियों ने श्मशान घाट पर आई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया। इसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र फेंकू ने बताया हम अपने पिता का शव लेकर शमशान आए थे। इसे देखकर वहां पर मौजूद उपद्रवियों ने शव को अन्य जगह जलाने की बात कर अंतिम संस्कार करने से रोकने लगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sanskrit University Election: 4 दशक बाद जगी उम्मीद, सीनेट सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया तेज, जानिए कब होगी वोटिंग?

हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उनलोगो हमलोगों के ऊपर पथराव करते हुए मुखिया की गाड़ी को भी आग लगा दी। बाद में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं, हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया अजय कुमार झा ने कहा कि श्रीकांत की मृत्यु हो गई थी, तो उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान लाया गया था। जहां अभद्रता की गई। इस दौरान काफी उपद्रव मचाया गया। कई पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों को चोट भी आई हैं। वही उपद्रवियों ने उनके घरों में लूटपाट करने की भी कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Bihar Board Inter Exam में भविष्य की इबादत...बेनीपुर में इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण, 1439 में से 22 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, जानें पूरी रिपोर्ट

मामला शांत होने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के चलते पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया। माहौल काफी बिगड़ने पर डीएम राजीव रौशन, एसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार और सदर डीएसपी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। मगर, उक्त भूमि का समाधान जल्द निकालना होगा। ताकि, यूं फिर से अशांति का सामना ना करना पड़े।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का दर्द, बोले- ‘कोर्ट ना होता तो फांसी लगवा देते’

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का...

बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान का उदय – एक विस्तृत प्रोफाइल

Tarique Rahman: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव का माहौल गर्म है और सबकी निगाहें इस...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के...

Rupee vs Dollar: रुपये में 38 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार में गिरावट जारी

Rupee vs Dollar: भारतीय अर्थव्यवस्था में उठापटक के बीच, इस सप्ताह के चौथे कारोबारी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें