spot_img

दिनदहाड़ अहले सुबह बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या, घर से ड्यूटी के लिए निकलने के दौरान वारदात

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां अमनौर भेलदी एसएच 104 स्थित अपहर हाई स्कूल के समीप सोमवार की अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने आरा में कार्यरत बंधन बैक के बैंककर्मी रैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ ढ़ेला सिंह के पुत्र कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अमनौर थाना अंतर्गत अपहर हाई स्कूल के समीप सुनसान पाकर अपाचे बाइक सवार युवक ने पिस्टल निकालकर बैंककर्मी कुणाल सिंह की गर्दन और सिर में गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है उस दौरान कुणाल अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान यह वारदात की घटना को अंजाम दिया गया।

- Advertisement -

मौके पर पहुंचे अमनौर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने तत्काल युवक को उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में मर्डर, शादी समारोह में म्यूजिक ट्रॉली का खूनी अंत, युवक की पीट-पीटकर हत्या, पढ़िए मर्डर के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली!

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कुणाल सिंह के पैकेट से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी शुरू की है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि दो बाइक सवार आपस में बातें करते जा रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। एक युवक जमीन पर पड़ा झटपटा रहा था, वहीं दूसरा बाइक सवार हथियार लहराते फरार हो गया था। पुलिस उस हमलावर की पहचान में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Students Protest: जर्जर हॉस्टल पर छात्रों का बड़ा हंगामा, मारवाड़ी कॉलेज प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम

Bhagalpur Students Protest: बिहार के भागलपुर में छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।...

Bhagalpur News: नवगछिया Liquor Seizure पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2925 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने...