back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में नल-जल की टोटी हीरे-जवाहरात से बनी स्पेशल टोटी है

पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर ने बताया, रिपोर्ट तैयार कर रहा हूं...

spot_img
- Advertisement - Advertisement
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान। यह कैसी हर घर नल का जल जहां मरम्मत के नाम पर ही राशि की बंदरबांट हो रही हो। मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में 40 से 45 प्रतिशत तक कमीशन का खेल चल रहा है। इसमें टोटी के नाम भी व्यारे-न्यारे हो रहे। मामला ग्राम पंचायत केवटगामा का है। जहां, की शिकायत  लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर की गई है।

इस मामले में पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर ने बताया कि यह मामला भी लोक शिकायत निवारण में है। जहां से जबाव मांगा गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सौंपी जा रही है।

 

- Advertisement -

मामला, सिर्फ एक पंचायत का नहीं है। बल्कि, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के नौ पंचायतों कुशेश्वरस्थान दक्षिणी, केवटगामा, इटहर, महिसौत, भिंडुआ, सुघराइन, उसड़ी, उजुआ सिमरटोका और तिलकेश्वर का यही हाल है। जहां राशि का दुरूपयोग हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Jeevika Didi के लिए बैंक में खुली 'मातृत्व कक्षा', अब बच्चों को दूध पिलाने की चिंता खत्म, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

फिलहाल हम इस सीरीज में आपको केवटगामा पंचायत में हो रही बंदरबांट से अवगत करा रहे हैं। इसके बाद जल्द ही किसी और पंचायत के बारे में बताएंगे।

- Advertisement -

केवटगामा पंचायत के प्रवीण कुमार यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है, कि नल एवं पाइप के मरम्मत के नाम पर लाखों की हेराफेरी हुई है।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि एजेंसी से मिलकर सरकार की लाखों राशि बंदरबांट कर ली गई है। पंचायत के वार्ड संख्या 8 में मुश्किल से 20 से 25 टोटी का मरम्मत किया गया। गलत तरीके से मापी पुस्त संधारण कर 246000 (दो लाख छियालीस हजार ) व्यय दिखाया है। है ना कमाल की बात, 25 टोटी का 246000 रुपये की मापी पुस्त।

कितनी खुश किस्मत है केवटगामा पंचायत के वार्ड संख्या 8 की जनता। लगता है लगाया गया टोटी लोहे या प्लास्टिक का नहीं बल्कि हीरे जवाहरात से बनाया गया स्पेशल टोटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में अधिकारियों के छूटे पसीने, कमिश्नर हिमांशु की चेतावनी- 'किसानों को गलत बीज बेचा तो खैर नहीं!' जानें पूरा मामला

इतना ही नहीं, लाखों की लागत से लगी टोटी पांच दिनों में टूट भी गई। इसी तरह कई वार्डों में मरम्मत किया गया। इसके बाबजूद पानी की सप्लाई कई वार्डो में बंद है। आवेदक श्री यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित और मौखिक में बताया गया इसके बाबजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं एमजे एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मणिकांत ने देशज टीम से फोन पर बात करते हुए बताया कि हमलोग क्या कर सकते हैं। 40 से 45 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। जब इतना बड़ा रकम कमीशन में ही जाएगा तो पंचायत में कैसा काम होगा। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। अब यह जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नेहरू स्टेडियम में गूंजी दिव्यांगों की हुंकार, मेडल जीतकर बोले- 'हम किसी से कम नहीं'

स्थानीय लोग बताते हैं कि जब कभी पंचायत में हुई गड़बड़ी के बारे में प्रखंड या अंचल में शिकायत की जाती है तो वहां कुर्सी पर बैठे संबंधित पदाधिकारी कार्रवाई करने से इतना डरते क्यों हैं।

अगर वरीय पदाधिकारी एक नल जल में कार्रवाई नहीं कर सकते हैं तो और क्या ही उम्मीद की जा सकती है। ऐसे पदाधिकारी से की जनता के हित मे कोई काम करेंगे।

इस मामले में पंचायती राज पदाधिकारी आबिद अख्तर ने बताया कि यह मामला भी लोक शिकायत निवारण में है। जहां से जबाव मांगा गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट तैयार कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सौंपी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें