back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Darbhanga के बरिऔल में तनाव को मिला विराम, DM Rajeev Roshan, SSP Avakash Kumar, City SP Sagar Kumar ने समझाया, लोगों ने माना, कहा-शांतिपूर्ण त्यौहार मनाएंगें

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में फिर नाकाम रही सौहार्द बिगाडने की कोशिश, प्रशासन की तत्परता से टली माहौल बिगाड़ने की साजिश

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले में उपद्रवियों की सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर लगातार प्रशासन की सख्ती जारी है। यही वजह है, सोमवार की देर रात कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल गांव में फिर उपद्रवियों की साजिश को प्रशासन ने समझदारी से नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बरिऔल में देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। तत्काल वहां मौजूद पुलिस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। डीएम राजीव रौशन एक्शन में आए। नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार मौके पर पहुंचकर मामलें को शांत किया।

वहीं सुबह दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत किया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक के निकट एक पक्ष के लोग मोहर्रम में जुलूस के साथ मिट्टी लाने जा जा रहे थे। इसी दौरान वहां सड़क किनारे दूसरे पक्ष की ओर से कुछ कार्यक्रम चल रहा था।

इसी क्रम में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष ने रोककर सामने से डीजे बजाकर नहीं जाने को कहा। इसको लेकर दूसरे पक्ष को आपत्ति हुई। मामूली कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कर मोहर्रम के मिट्टी के रस्म को पूरा करवाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga का हैवान कन्हैया! विवाहिता से पहले दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेलिंग, मारने की धमकी, वीडियो दिखाकर लाखों रुपए ऐंठे, अब?

वहीं, जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल में मिट्टी लाने के क्रम में रात्रि में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ। प्रशासनिक तत्परता के कारण उसको तत्काल नियंत्रण किया गया है।

वहीं, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों के साथ कमतौल थाना पर जिला के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ दोनों पक्षों के लोग एवं शांति समिति के सदस्य बैठक संपन्न हुई है।

यह भी पढ़ें:  बच्चियां नहाने गईं, 7 साल की प्रिंसी नहीं लौटी, खेल-खेल में चली गई जान, कमला नदी में डूबकर मौत

इसमें सर्वसम्मति से निर्णय किया गया है कि शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व को मनाएंगे। जो भी बिंदु तनाव के होंगे, उसे तुरंत सूचित करेंगे। और, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाएंगें। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रशासन इन दिनों लगातार जिले में दो पक्षों के बीच तनाव को दूर कर रहा है। हालांकि, घटनाएं लगातार हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बस पकड़ने के लिए खड़ी थी छात्रा, दरिंदा बनकर आया मधुबनी का 3 मनचला, की छेड़खानी, पीटा, लूटे कैश, फरार

पहला तनाव 21 जुलाई दिन शुक्रवार की रात में मोहर्रम का झंडा को लगाने का विवाद हुआ। जिसके बाद 23 जुलाई रविवार को दिन के 12 बजे मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा चौक पर मोहर्रम के झंडा लगाने को हुआ।

रविवार को ही कमतौल थाना क्षेत्र के मालपट्टी गांव में शव को जलाने को लेकर दो पक्ष के बीच भिड़ंत हुआ। वहीं, 24 जुलाई की रात में मोहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें