back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में स्ट्रीट लाइटें परोस रहा अंधेरा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत, कुशेश्वरस्थान,देशज टाइम्स। केवटगामा पंचायत के वार्डों में लगा हजारों का स्ट्रीट अंधेरा परोस रहा है। लाइट है, फिर भी सड़कों पर छाया है अंधेरा। क्यों नहीं जल रही  लाइट, यह पूछने बताने वाला कोई नहीं।

- Advertisement -

जानकर बताते हैं, केवटगामा पंचायत का कोई भी वार्ड ऐसा नहीं जिस वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हो। फिर भी सड़कों पर अंधेरा छाया आपको दिख ही जायेगा। केवटगामा के ही कमलेश राय ने भी इसकी शिकायत कई पदाधिकारी को की। पर, कहीं पर उचित कार्रवाई नहीं देख आखिर उसने एक आवेदन लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में दिया।

- Advertisement -

आवेदक श्री राय बताते हैं, केवटगामा पंचायत के वार्डों में लाइट लगाई गई। पर सभी निर्देशो को ताख पर रख कर लाइट लगाई गई है। और वह भी लाइट 6 माह नही चल सका। दर्जनों लाइट खराब हो चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अस्पताल की लापरवाही या सिस्टम का जनाजा?Kusheshwar Asthan में एक्सपायर्ड दवाएं जलाने से हुआ धमाका, एक घायल, धुएं से घुटा लोगों का दम

आवेदक का दावा है कि लाइट की खरीददारी भी जिस पोर्टल से करनी थी, पर ऐसा नहीं कर लोकल बाजारों के मूल्य से चार गुना अधिक मूल्य पर लाइट एक इंटरप्राइजेज से खरीददारी की गई है।

बताया जाता है कि लोकल बाजार में जिस लाइट की कीमत 1500 से 2000 है उस लाइट का बिल चार गुना ज्यादे दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंचायत में हो रहे कार्य कितनी ईमानदारी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: DCE का 'उमंग' में दिखा जलवा, पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड तो कबड्डी टीम बनी उपविजेता, Darbhanga इंजिनियरिंग में छाए होनहार
जानकार बताते हैं कि उक्त मामले को लेकर बिहार विधानसभा में भी विधानसभा सदस्य रामचंद प्रसाद ने जोर शोर से उठाया था।

इसके बाद कुशेश्वरस्थान पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार ने अपने पत्रांक 528 दिनांक 03/06/23 के माध्यम से जवाबदेह लोगों से जबाव भी मांगा था। लेकिन, जवाबदेहों ने इसका जबाव देना तक उचित नहीं समझा। और, हद यह जवाब पूछने वाला फिर जवाब मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें