back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में मिले खेत में पटवन वाले बिजली चोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर विभाग की ओर से चलाये गए छापेमारी अभियान में आधा दर्जन किसान चोरी छिपे बिजली उपयोग करते पकड़े गये।

- Advertisement -

विभागीय कनीय अभियंता सौरभ कुमार के लिखित आवेदन पर उन छह किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

कनीय अभियंता ने बताया कि प्रखंड के लदहों गांव के श्याम सुंदर चौधरी, तेज नारायण चौधरी एवं दिलीप चौधरी बिना कनेक्शन लिये ही अपने व दूसरे किसानों के खेतों का पटवन कर रहे थे। इसमें विभाग को लाखों का राजस्व की क्षति हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

चोरी छिपे बिजली का उपयोग कर रहे प्रति किसान 52 हजार 743 रुपये का जुर्माना लगाया है।व हीं दूसरी ओर ईटवाशिवनगर के कृषि फीडर से जुड़े गौरी शंकर ठाकुर, वकील पासवान को बगैर बिजली कनेक्शन के मोटर चला कर पटवन करते पकड़ा गया है।

इनके विरुद्ध 52हजार 783 एवं बराही गांव के सहदेव यादव मीटर के वायपास पर मोटर चला रहा था। उस पर 21 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

जेई सौरभ कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान सभी किसानों का मोटर भी जब्त कर लिया गया है। जुर्माना की राशि चुकता नहीं करने पर इन सभी के विरुद्ध न्यायालय से नीलाम पत्र जारी किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें