

घनश्यामपुर| मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक गुरुवार को घनश्यामपुर थाना परिसर पाली, पोहद्दीबेला नारी में हुई। इसमें मोहर्रम कमिटी के सदस्यों को मोहर्रम के संबंध में सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश की जानकारी दी गई।
बिरौल एसडीपीओ मनीष कुमार चौधरी ने कहा कि किसी भी सूरत में डीजे बजाने तथा रूट चार्ट के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने उपद्रवी तथा शरारती तत्व की पहचान कर उस पर नजर रखने, तारी, दारु, शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, कानून का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई का थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया। उन्होंने कहा आप लोग अच्छे से खेल तमाशा करें। मिलजुल कर करें।
कानून के दायरे में करें। प्रशासन आपके साथ है। बिरौल एसडीओ संजीव कुमार कापड़ ने कहा कि बिना लाइसेंस का ताजिया नहीं निकालें। रूट चार्ट, समय सीमा तथा भाईचारे माहौल, शांति तथा सौहार्द बनाए रखने की सभी मिलजुल कर प्रयास करें।
दोनों पक्ष के गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने का प्रशासन को भरोसा दिलाया। वही एसडीपीओ ने के नेतृत्व में जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर आरओ नीलोफर मलिका, फिरोज खान, सहादत अली, दुर्गानंद झा, अब्दुल हफीज, हसन जाहिद, नजमुल होदा, फखरे आलम, रजि हैदर, मंसूर आलम आदि मौजूद थे।


