spot_img

Darbhanga के गौड़ाबौराम के आधा दर्जन विद्यालयों में सरकारी आदेश ताक पर, निदेशक Satish Chandra Jha का पत्र बेअसर

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो: बीआरसी भवन गौड़ाबौराम।
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिहार पीएम पोषण योजना समिति बिहार पटना के निदेशक की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश का अनुपालन नहीं हो रहा है।

- Advertisement -

निदेशक सतीश चंद्र झा ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण को भेजे पत्र संख्या 2947/14-12-22 में निर्देश दिया था कि विद्यालय की ओर से इस योजना में जिस किसी को भी वेंडर रखा जाएगा वह प्रधानाध्यापक, प्रखंड संसाधन सेवी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ साथ इस विभाग से संबंध रखने वाले किसी भी व्यक्ति के ना तो कोई रिश्तेदार होगें ना ही उसके घर के कोई सदस्य को इस कार्य में रखा जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  5 गांव फंसे : दरभंगा में बाढ़ का कहर! कोसी-कमला बलान ने तोड़ा संपर्क, 3000 लोग फंसे

इसके बावजूद, जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड के आधा दर्जन विद्यालयों में इसकी अवेहलना की जा रही है। इसका खुलासा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौड़ाबौराम के कार्यालय से मांगे गए सूचना के अधिकार से हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गरीबी तोड़ बनी तकदीर! Darbhanga में किसान के बेटे ने BPSC में मारी बाजी, गांव में जश्न

इसमें प्रखंड के आसी, नारी, कुमैय भदौन, बगरासी पंचायत के विभिन्न गांव में स्थापित विद्यालयों में चार मध्य, तीन प्राथमिक विद्यालय के अलावा दो मदरसा शामिल होने की बात सामने आयी है। जहां प्रधानाध्यापक की ओर से अपने निकट के रिश्तेदारों को पीएम पोषण योजना में वेंडर का काम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप! महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने तुरंत की FIR, अब होगी गिरफ्तारी

इस संबंध में गौड़ाबौराम प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि मांगे गए सूचना के आलोक में आवेदक को बीआरपी प्रभात कुमार के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत वेंडरों का पूर्ण सूचना उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विभागीय गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन लोगों को करना चाहिए। बीईओ ने बताया कि वरीय अधिकारी की ओर से आदेश प्राप्त होते ही इसकी जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice

ऐसी दीवानगी देखी है कहीं? : अखिलेश यादव के लिए खंभे पर चढ़े SP सांसद, फाड़कर फेंके विवादित पोस्टर

Anand Bhadauria: सीतापुर में अखिलेश यादव पर विवादित पोस्टर देख सपा सांसद आनंद भदौरिया भड़क गए। उन्होंने खुद खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़े और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।#AnandBhadauria,#SitapurNews,#SamajwadiParty

जब बेटे का नाम आया लिस्ट में…: खुशी से छलक उठीं आंखें, दरभंगा के मृत्युंजय बने सप्लाई इंस्पेक्टर

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड के राढ़ी गांव के मृत्युंजय कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर सप्लाई इंस्पेक्टर का पद हासिल किया है। उन्हें 1310वां रैंक मिला है, जिससे इलाक#BiharNews,#DarbhangaNews,#BPSCResult

IPS काम्या मिश्रा ने क्यों छोड़ी नौकरी? ‘घास की अंगूठी’ से हुई थी शादी, अब पटना में करेंगी ये बड़ा काम!

Kamya Mishra: बिहार कैडर की पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ने की असली वजह पारिवारिक जिम्मेदारियों को बताया, साथ ही भ#KamyaMishra,#BiharPolice,#IPSOfficer