

केवटी, देशज टाइम्स। रैयाम थाने की पुलिस ने अपह्त छात्रा को बरामद कर लिया है। छात्रा का अपहरण पांच जून को हुआ था। रैयाम पुलिस तभी से उसकी खोज में जुटी थी। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार, छात्रा को उस दौरान अगवा कर लिया गया था जब वह इंटरमीडिएट की मार्कसीट लाने के लिए घर से दरभंगा के लिए निकली थी। रैयाम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत छात्रा को सुबह क्षेत्र के रैयाम ऑटो पड़ाव के समीप से बरामद कर लिया है।
कांड के अनुसंधानक थानाध्यक्ष विनय कुमार ने महिला पुलिस की अभिरक्षा में बरामद अपहृत छात्रा की चिकित्सकीय जांच एवं 164 का बयान न्यायालय में कलम बंद करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में अपहृत छात्रा के पिता ने 9 जून को रैयाम थाना में अपहरण की प्राथमिकी (34/23) दर्ज कराते हुए अज्ञात लोगों को आरोपित किया था।



