spot_img

Darbhanga के जाले में किसानों ने जाना, यूरिया की कैसे होगी बचत, लागत आएगी कम

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें: जलवायु अनुकूल खेती के चयनित गांव के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से खड़पतवार नासी दवा का वितरण समय का दृश्य। कृषि विज्ञान केंद्र जाले के की ओर से जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना अंतर्गत खर पतवार नाशक दवा वितरित 
जाले, देशज टाइम्स। जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना अंतर्गत चयनित गांव जाले राढी ब्रह्मपुर  रतनपुर और एवम सनहपुर  के किसानों को मुफ्त में खरपतवार नाशक दवा (बिसपाइरीबैक सोडियम और पाइरोजोसल्फ्युरान), लीफ कलर चार्ट (एलसीसी) और वैकल्पिक सूखा और गीला करने वाली पाइप (अल्टरनेट वेटिंग एंड ड्राइंग पाइप) प्रदान किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने कृषकों  को संबोधन करते हुए दिया गया सभी उपादानों के इस्तेमाल करने की विधि के साथ उससे जुड़ी अहम जानकारियां साझा की।

लिप कलर चार्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस चार्ट के इस्तेमाल से आप धान की फसल को अनावश्यक यूरिया देने से बच जाएंगे। इससे यूरिया की बचत होगी,आपकी लागत कम होगी। इससे आपके फसलों का 10 से 15 किलोग्राम प्रति एकड़ नाइट्रोजन बचाया जा सकता है। खेतों की उर्वरता शक्ति बनी रहेगी। ज्यादा यूरिया के बोझ से फसल खराब नहीं होगी। साथ ही भूमिगत जल की गुणवत्ता भी खराब होने से बचेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी का चला तबादला एक्सप्रेस! 8 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़िए - कौन कहां गए!
आप इस रंगमापी पट्टी का प्रयोग कर आसानी से अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं। अलटरनेट वेटिंग ऐंड ड्राइंग पाइप का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह एक पीवीसी से बनी पानी की ट्यूब-पाइप का उपयोग आमतौर पर ए डब्लू डी पद्धति का अभ्यास करने के लिए किया जाता है।

- Advertisement -

ट्यूब का मुख्य उद्देश्य पानी की गहराई की निगरानी करना है। ट्यूब मिट्टी की सतह के नीचे के क्षेत्र में पानी की उपलब्धता को मापने  के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. गौतम कुणाल ने खरपतवार नाशी के बारे में बताते हुए कहा कि बिसपाइरीबैक सोडियम नामक दवा का 80 से 100 मिली लीटर+ पाइरोजोसल्फ्युरान नामक खरपतवार नासी का 80 से 100 ग्राम प्रति डेढ़ सौ से 200 लीटर पानी की दर से एक एकड़ में छिड़काव करने से खरपतवारओं की समस्या से निजात मिल सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BJP News: दरभंगा भाजपा को मिली नई दिशा! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह की अहम मुलाकात, जानें क्या हुई बात

ध्यान देने योग्य बात है कि इन खरपतवार नाशक दवाओं के छिड़काव के 24 घंटे के अंदर खेतों में नमी होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आए हुए सभी कृषकों को लिप कलर चार्ट खेतों में जाकर इस्तेमाल करने की बारीकियों को बताया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि पत्ती के रंग का मिलान करते समय लीफ कलर चार्ट को शरीर की छाया में रखना चाहिए औऱ पत्ती के मध्य भाग  को चार्ट के ऊपर रख कर मिलान करना चाहिए। पत्ती का चार्ट से मिलान करते समय सूर्य की रोशनी चार्ट पर नहीं पड़नी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Sex Racket News: बड़ा खुलासा: Darbhanga -Madhubani NH 27 शाही रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का घिनौना खेल, 7 युवतियां बचाई गईं! पढ़िए - रात के अंधेरे में रेस्ट हाउस पर पुलिस की Big Raid का जबरन देह व्यापार !

जब धान के खेत में पानी ठहराव हो यूरिया का प्रयोग न करें। धान की फूल की अवस्था के बाद यूरिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ में उन्होंने एडब्ल्यूडी पाइप को खेतों लगाने की विधि व उसे लगाकर दिखाया। अंत में, आए हुए सभी कृषकों को केंद्र परिसर में चल रही दीर्घकालीन परीक्षण क्षेत्र का परिभ्रमण कराया। इस दौरान क्षेत्र प्रबंधक डॉ. चंदन शोध सहायक डॉ. संदीप अभिषेक समेत अन्य कृषक उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Road Safety News: मधुबनी में सड़क सुरक्षा पर बड़ा फैसला: ‘डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स’ का गठन, अब नहीं होगी दिक्कत!

मधुबनी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने 'डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स' का गठन किया है, जो दुर्घटनाओं पर लगाम लगा#MadhubaniRoadSafety,#BiharNews,#TrafficSafety

Madhubani Kudo News: पुणे में मधुबनी के कूड़ो खिलाड़ियों का जलवा: मां-बेटे-बेटी ने जीते तीन मेडल, बिहार गौरवान्वित!

मधुबनी के खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक जीते हैं। इनमें एक ही परिवार की मां और उनके दो बच्च#MadhubaniKudo,#BiharSports,#NationalKudoChampionship

Bhagalpur Accident News: भागलपुर में ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, फिर हुआ हादसा! बाइक को वाहन ने कुचला, जीजा की मौत, साला जख्मी

भागलपुर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेन पकड़वाने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurNews,#RoadAccident,#BiharNews

Patna Khan Sir News: कोचिंग हमले पर खान सर का चौंकाने वाला यू-टर्न! पुलिस पर आरोप लगा खुद फंसे मुश्किल में

पटना में खान सर कोचिंग हमले पर अपने बयान से पलट गए हैं। पहले पुलिस की तारीफ करने वाले खान सर अब उन पर देर से पहुंचने का आरोप लगा रहे हैं। फायरिंग के वीडियो के ब#PatnaNews,#KhanSir,#CoachingAttack