spot_img

ट्रिपल मर्डर, अपराधियों की सनसनी, मां समेत 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या, पहले की जलाने की साजिश, मिला हथियार-केरोसिन-माचिस, मुहर्रम मेला और पति की बू

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर है जहां ट्रिपल मर्डर से एकबारगी पूरा इलाका दहल उठा है जहां अपराधियों ने मां समेत दो बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात कदवा प्रखंड के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के बेलौन पंचायत के वार्ड छह सिंहपुर गांव की है, जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में मां, बेटी व बेटा की गला रेत कर हत्या कर दी है।

- Advertisement -

ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बलौन गांव में बीती रात सोए अवस्था में अपराधियों में मां, बेटी और बेटा की गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना में मां, सदफ जरीन (35 वर्ष), बेटी, फाया फिरोज (10 वर्ष), सौतन का बेटा फैजान फिरोज (पांच वर्ष) शामिल है. इनकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के बाद सिंहपुर गांव में एक घर से तीन शव बरामद किए गए हैं। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  29 IPS/BPS अधिकारियों का तबादला...कई जिलों के SP बदले, देखिए पूरी लिस्ट

मौके पर पहुंचे बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रेम नाथ राम ने बताया कि महिला के शव से ज्वलनशील पदार्थ की दुर्गंध आ रही है। इससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले उसे जलाने का प्रयास किया होगा।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माचिस और धारदार हथियार के साथ बहुत सारे साक्ष्य बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार कि रात 11 बजे से एक बजे के बीच प्रतीत की हो रही है। राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  शहीद शुभम कुमार के पिता को कथित पत्नी का चौंकाने वाला फोन, मुआवजे पर बढ़ा विवाद!

बारसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने बताया कि घटनास्थल पर कमरे में मृतक महिला और दो बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक महिला के शरीर से केरोसिन की गंध आ रही थी।

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पहले महिला को मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक महिला के पति फिरोज आलम एवं घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला सफद जरीन के पति फिरोज आलम ने दो शादियां की है। फिरोज दिल्ली में किसी ठेकेदार के साथ काम करता है। फिलहाल वह घर पर ही था। मंगलवार की रात फिरोज आलम गांव के समीप ही मुहर्रम मेला देखने गया था।

इधर, घर के एक कमरे में सफद जरीन अपनी बेटी के साथ सोई थी। बगल के कमरे में सौतन अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह तीनों का खून से लथपथ शव पाया गया।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है।  फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली से पटना का सफर 5 घंटे से कम में! 10 हजार करोड़ वाला बुलेट ट्रेन, जानिए – कब से दौड़ेगी बिहार में...

Bihar Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि पटना को जल्द ही बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली-पटना का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा।#BiharBulletTrain,#PatnaDelhi,#AshwiniVaishnaw

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews