back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

गुरुग्राम में भड़की हिंसा में इमाम हाफिज साद की हत्या से शोक में डूबा बिहार, आज पहुंचेगा सीतामढ़ी शव, 1 तारीख की कटा चुके थे घर आने के लिए टिकट, बिलख रहा पूरा गांव

spot_img
- Advertisement - Advertisement

हरियाणा में भड़की हिंसा में बिहार के सीतामढ़ी के इमाम की भी हत्या कर दी गई। इमाम हाफिज साद सीतामढ़ी के रहने वाले थे। हाफिज साद की हत्या गुरुग्राम सेक्टर-57 की मस्जिद में की गई।

- Advertisement -

मृतक इमाम सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड के पंडौल बुजुर्ग पंचायत के मनियाडीह गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने मस्जिद में घुसकर उनकी हत्या की और फरार हो गए। इमाम की मौत के बाद संपूर्ण बिहार समे उनके पूरे गांव में मातम है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,हरियाणा के गुरुग्राम में एक मस्जिद के इमाम का शव बुधवार को  सीतामढी जिले में उनके गृहनगर पहुंचेगा। मृतक हाफ़िज़ साद दिसंबर 2022 से गुरुग्राम के सेक्टर 57 मस्जिद के इमाम थे। हिंसक भीड़ ने उन्हें कई बार चाकू मारा था। परिजन गांव में अंतिम संस्कार करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar AI: UK के मंत्री कनिष्क और संजय झा की मुलाकात से बिहार में AI का नया सवेरा, पढ़िए... Bihar के तकनीकी परिदृश्य

हाफिज साद सीतामढी जिले के नानपुर प्रखंड अंतर्गत मनियाडीह गांव के वार्ड नंबर 8 का मूल निवासी थे। उनके पिता मो. मुस्ताक ने कहा, उन्होंने एक अगस्त को घर लौटने के लिए टिकट लिया था।

हमलावरों ने आधी रात 12 बजे मस्जिद में उनकी हत्या कर दी। हाफ़िज़ अविवाहित थे। बेटे की हत्या की खबर सुनकर मृतक की मां सनोवर खातून बेहोश हो गयी। गांव में मातम पसरा हुआ है। इसके साथ ही परिवार और गांव के लोगों में गुस्सा भी है।

वहीं, गांव से शव को लाने उनके भाई शदाब गुरुग्राम पहुंचे थे। भाई शदाब ने कहा कि उनके निर्दोष और मासूम भाई की हत्या दंगाइयों ने कर दी। मेरे भाई ने किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था।

इसके बाद भी रात को 12 और साढ़े 12 बजे के बीच बुजदिलों ने, दंगाइयों ने, दहशतगर्दों ने उसकी हत्या कर दी। उनकी दुश्मनी अगर मस्जिद से थी, उसके इंतजामियां से थी तो उन्हें उनसे बदला लेना चाहिए था, उन्होंने निहत्थे मेरे भाई की हत्या कर दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें