back to top
2 मई, 2024
spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में ये कैसा हादसा, पुत्री का आधारकार्ड बनवाने आयी महिला के शरीर पर गिरा पेड़, दर्दनाक मौत

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

मुख्य बातें: बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के गांधी स्मृति भवन के पास की घटना, फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शव निकालने के लिए वृक्ष हटाती जेसीबी मशीन व जुटी भीड़

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स।  प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पेड़ के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सलहा पंचायत के अधवारी गांव के पवन साफी की 37 वर्षीया पत्नी पूना देवी के रूप में की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपनी पुत्री खुशबू कुमारी का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संचालित आधार कार्ड सेंटर आयी हुई थी। आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद महिला जब लौट रही थी तो वृक्ष के चड़चड़ाने की आवाज आयी, जहां महिला ने दोनों बच्चों को आगे भागने के लिए कहा।

महिला अपनी पुत्री खुशबू (11) और पुत्र शिव कुमार (2) के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय आयी हुई थी। बच्चों के आगे निकलते ही वृक्ष महिला के शरीर पर ही गिर गया, जहां दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

इधर, महिला के साथ रहे बच्चे के चिल्लाने और पेड़ गिरने की आवाज सुन वहां निकट में संचालित निर्वाचन शाखा में जाति आधारित गणना के लिए सामग्री लेने के लिए पहुंचे पर्यवेक्षक और प्रगणकों के अलावा आसपास के लोग व प्रखंड कार्यालय के कर्मी दौड़कर स्थल पर पहुंचे और पेड़ को हटाकर दबी महिला को निकालने की कोशिश की, लेकिन पेड़ टस से मस नहीं हुआ।

इतने में ही उसी पेड़ के नीचे एक अधेड़ को भी दबा हुआ देखा, तो पेड़ के डाल को हटाकर जख्मी अधेड़ को बाहर निकाला। इसी बीच घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ डॉ.रवि रंजन,सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद स्थल पर पहुंच घायल को 102 पर फोन कर एंबुलेंस मंगवा इलाज के लिए भेजवाया।

साथ ही, जेसीबी के माध्यम से वृक्ष को तत्काल उठवा कर नीचे दबे शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजवाया। इस संबंध में सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता ने बताया कि आपदा राहत कोष से मृतका के आश्रित को हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। उधर, घटना की सूचना मृतका के गांव अधवारी पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ था।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Bar Association की नई टीम… वकालत जगत में नई ऊर्जा, सदस्यों की शपथ….शपथ…शपथ

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में चुने गए 25 अधिवक्ताओं...

बदलेगा Bihar का Transport System? रफ्तार में आया नयापन, 2006 बैच, IAS Sandeep Pudkalkatti बने नए परिवहन सचिव

बिहार परिवहन विभाग में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। क्या बदलेगा Bihar...

Bihar – Story By CM Nitish Kumar | 20 साल का Bihar – विकास की कहानी अब दस्तावेज में!

पटना, देशज टाइम्स। बिहार में 2 दशकों के बदलाव की तस्वीर 'बिहार का नवनिर्माण'...

Darbhanga Suman Kumar Diwakar की Court का Big Decision: 2 हत्याओं में 5 लोगों को उम्रकैद

Darbhanga जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की Court का बड़ा फैसला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें