back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल में दो छात्रों के बीच मारपीट, शिक्षक फंसे, जान से मारने की धमकी, हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय कहुआ में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट का मामला थाना पहुंच गया। मारपीट में जख्मी हुए एक छात्र के पिता राज कुमार साहू ने विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष मिश्र पर जान से मारने के आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

थाने में दिये गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि सहायक शिक्षक के भतीजे ने मेरे बच्चे के साथ मारपीट की। और जब वो इसकी शिकायत करने विद्यालय पहुंचे तो सहायक शिक्षक की ओर से मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। और जान से मारने की धमकी दी गई।

इस मामले में इस विद्यालय के शिक्षक संतोष मिश्रा से पूछने पर उन्होंने बताया कि दो छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद हमने दोनों बच्चों को अलग अलग कर बैठा दिया। इस मामले के बाद उक्त बच्चे के परिजन लाठी-डंडे, चाकू लेकर आए और विद्यालय पर हंगामा करने लगे। हमने किसी छात्र पर कोई हाथ नहीं उठाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ब्राह्मण समाज ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- 'UGC बिल समाज को बांटने वाला', बिरौल में गंभीर सवाल...'योग्यता का हो रहा दमन'

उन्होंने बताया कि मामूली विवाद था। लेकिन, हमने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी है। बीईओ कृष्ण कुमार बताया कि मुझे इस मामले की जानकारी मिली है। स्वयं विद्यालय जाकर मामले की जांच करेंगे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें