spot_img

Darbhanga में कब्र से दो साल बाद निकली लाश, मुमताज की Death Mystery का खुलेगा बड़ा राज!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी गांव में दो साल बाद लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने से दो साल पुरानी मौत की मिस्ट्री फिर एकबार सुर्खियों में है। इसके साथ ही परिजनों को उम्मीद है कि मो. हीरा के 25 वर्षीय पुत्र मुमताज की मौत का सच बाहर आएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त 2021 को एक बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के दौरान मुमताज की रहस्मयी स्थिति में मौत हो गयी थी। उसकी लाश इतने दिनों बाद अब जाकर निकली है। लगभग दो साल बाद गांव के ही कब्रिस्तान से लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजे से मौत मिस्ट्री के कई राज बाहर आएंगें।

- Advertisement -

यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर प्रतिनियुक्त एडीएम रैंक के एक दंडाधिकारी की देखरेख में कमतौल थाने की पुलिस ने की। सूत्रों के अनुसार कर्जापट्टी गांव में लगभग दो साल पहले एक बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के क्रम में संदेहास्पद स्थिति में मृत मुमताज के शव को गांव में पंचायत होने के बाद कफन-दफन कर दिया गया था। सादे कागज पर एक पंचनामा भी बनाया गया था। पिछले वर्ष मृतक मुमताज की मां हनीफत खातून ने दरभंगा व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर कर अपने पुत्र मुमताज की हत्या कर दिए जाने की आशंका जताई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gopalganj Road Accident: मां के अंतिम संस्कार में Darbhanga आ रहे थे 17 लोग, मौत छूकर निकली, जानें कैसे हुआ खौफनाक हादसा

इस मामले में कोर्ट परिवाद के आधार पर पिछले वर्ष कमतौल थाने में हत्या से संबंधित एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले के अनुसंधान एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण में कब्र से मुमताज के शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाने का निर्देश दिया गया।

इसके आलोक में पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति में यह कार्रवाई की। पूछे जाने पर कमतौल थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कर्जापट्टी के कब्रिस्तान से मुमताज के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

देव गुरु बृहस्पति गोचर 2026: इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, जून से मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को अत्यंत शुभ और सौभाग्य...

नई Tata Tiago फेसलिफ्ट: देखें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे बड़े बदलाव

Tata Tiago CNG: देश की सबसे पसंदीदा हैचबैक में से एक, Tata Tiago, जल्द...

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी!

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी! क्या आप...

MS Dhoni: फैंस का दिल जीत गए युवराज, पिता की बातों पर मांगी माफी

MS Dhoni: युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह की तीखी टिप्पणियों पर MS Dhoni...