back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

संजीवनी बिल्डकॉन मामले में 2 सीओ की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

संजीवनी बिल्डकॉन भूमि घोटाला में आरोपी रांची के तत्कालीन सीओ ओम प्रकाश यादव और कृष्ण कुमार की क्रिमिनल रिवीजन पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। 25 जुलाई को सभी पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

- Advertisement -

तत्कालीन सीओ ओम प्रकाश यादव और कृष्ण कुमार कखिलाफ संजीवनी बिल्डकॉन को फायदा पहुंचाने के आरोप में सीबीआई प्राथमिकी दर्ज की थी। जिन्हें रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

- Advertisement -

कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। दोनों अधिकारियों की याचिका पर न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में सुनवाई हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Special Bus: होली-ईद पर घर जाने की टेंशन खत्म! बिहार में चलेंगी 200 विशेष बसें, जानें रूट और टाइमिंग

जानकारी के अनुसार, झारखंड हाई कोर्ट ने संजीवनी बिल्डकॉन फर्जीवाड़ा मामले में रांची के नगड़ी अंचल के तत्कालीन दो सर्किल ऑफिसर (सीओ) ओम प्रकाश यादव एवं कृष्ण कुमार की अलग-अलग दायर तीन याचिकाओं को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने पूर्व में सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। इन दोनों तत्कालीन सर्किल ऑफिसर पर आरोप था कि इन्होंने अपने सीईओ पद का दुरुपयोग करते हुए रकबा से ज्यादा जमीन का म्यूटेशन किया। साथ ही संजीवनी बिल्डकॉन को फायदा पहुंचाया। सीबीआई ने इनके खिलाफ एक ही मामले में तीन- तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं।

इन दोनों तत्कालीन सीओ की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज तीनों केस को निरस्त करने का आग्रह किया गया था। कृष्ण कुमार और ओम प्रकाश यादव के तीन-तीन केस पर बहस हुई थी।

सीबीआई की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की थी। कृष्ण कुमार की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण, कृष्ण कुमार एवं जयशंकर तिवारी ने पैरवी की थी।

यह भी पढ़ें:  BPSC OTR अब अनिवार्य: बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश, जानें क्या हैं नए नियम!

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें