

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जायेगी। यह बैठक पांच अगस्त को एसडीओ संजीव कुमार कापर की अध्यक्षता में होगी।
- Advertisement -
इसमें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाये जाने से संबंधित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। अनुमंडल प्रशासन की ओर आयोजित इस बैठक में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, डीसीएलआर, एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बिरौल,अवर
- Advertisement -
निबंधन पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पीओ, एमओ, सीडीपीओ, बीईओ, सहायक गोदाम प्रबंधक, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और सचिव को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
- Advertisement -

