back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

जयनगर रेलवे स्टेशन, 17.5 करोड़ से बनेगा मॉडल, होगा यात्री सुविधा का विस्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: जयनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 17.5 करोड़ की लागत से आधुनिक एवं मॉडल रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा: डीआरएम, डीआरएम विवेक श्रीवास्तव ने किया जयनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ,6 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जयनगर,मधुबनी देशज टाइम्स। डीआरएम विवेक श्रीवास्तव ने जयनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चयनित जयनगर स्टेशन के निर्माण से जुड़े प्रोजेक्ट नक्शा का अवलोकन किया।

- Advertisement -

साथ ही 6 अगस्त को होनेवाले कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया। बता दें कि 6 अगस्त को अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन परिसर में होने वाले कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे। इसके लिए बनाए जा रहे पंडाल, स्टेज आदि के बारे में जानकारी ली। और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: होली के बाद बिहार में मई जैसी गर्मी, IMD का बड़ा अलर्ट, जानिए क्यों बढ़ेगा बिहार का पारा?

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसका चयन अमृत भारत योजना के तहत हुआ है। इस रेलवे स्टेशन को 17.5 करोड़ की राशि से आधुनिक मॉडल स्टेशन में तब्दील किया जाएगा। और रेल यात्री सुविधा का विस्तार किया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। और, बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा।

इस संबंधित अधिकारियों के साथ नये स्टेशन, जीआरपी, आरपीएफ,यात्री सुविधाओं से जुड़े लिफ्ट,रनिंग रूम समेत अन्य विभागों के नक्शा के अनुसार नये निर्माण स्थल का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

डीआरएम ने कहा कि नये स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही 6 अगस्त को स्टेशन परिसर में अमृत योजना के तहत होने वाले कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे पंडाल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

वे स्पेशल सैलून से जयनगर आये तथा बारी-बारी से लिफ्ट, प्रतीक्षालय, पैनल रूम, पार्सल रूम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में जलजमाव व साफ सफाई पर शीघ्र ध्यान देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Industry: गयाजी में 1670 एकड़ में लगेगा विशाल उद्योग हब, बदलेगी प्रदेश की तकदीर!

उन्होंने यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं के बाबत जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ डिवीजन के सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन संजय कुमार, डीईएन वन रितेश कुमार,एईएन अब्दुल शमद, सीनियर डीईईटीआर भीम सेन सिंह, प्रोटोकॉल इंस्पेक्टर एसएन झा,आरपीएफ कमांडेंट एसजेजे जानीसि, डीओपी आशुतोष झा,सीनियर डीएमओ निलेश, स्टेशन अधीक्षक राजीव राय व आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए शुभ-अशुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से निकली दिव्य ऊर्जा और ग्रहों-नक्षत्रों के...

पैन कार्ड अपडेट: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड अपडेट: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक बेहद महत्वपूर्ण...

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रणबीर कपूर ने सबके सामने खोली थी रश्मिका-विजय के रिश्ते की पोल, देखें वायरल वीडियो!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: टॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रश्मिका...

सीबीएसई CTET Re-exam: वैशाली में रद्द हुई पेपर-2 की परीक्षा अब इस तारीख को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

CTET Re-exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की दोबारा परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें