back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga के कमतौल में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, दुर्व्यवहार, 5 पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कमतौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की संध्या पांच नामजद सहित लगभग आठ नौ लोगों ने जबरन घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट, दुर्व्यवहार एवम लूटपाट की घटना की अंजाम दिया है।

इस संदर्भ में महिला ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वादिनि का घर गांव से अलग सुनसान जगह पर सड़क किनारे अवस्थित है। घटना के समय ब्रह्मपुर पश्चिमी के सुमन ठाकुर, कृष्ण मोहन भारद्वाज, केशव ठाकुर, तेजा ठाकुर, आनंद ठाकुर एवम् चार पांच अन्य वादिनि के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे।

- Advertisement -

ऐसा करने से इन्हें मना किया कि सभी युवक जबरन घर में घुसकर वादिनि के साथ बुरी तरह मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। मौके पर वादिनि का पुत्र अपनी माता के बचाव के लिए पहुंचा कि इसके साथ नामजदों ने इस कदर मारपीट की, उनका पुत्र बेहोश हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cricket Tournament: काजी बहेरा ने फाइनल में गोरहौल शरीफ को चटाई धूल, राशिद के हरफनमौला प्रदर्शन से ट्रॉफी पर किया कब्जा

इसके बाद नामजदों ने वादिनि की नाबालिग पुत्री के साथ भी नामजदों ने कपड़ा फाड़ कर दुर्व्यवहार किया। किंतु, इस बीच वादिनि की ओर से शोर मचाए जाने एवम् राहगीरों के रुकने के कारण नाबालिग की इज्जत बच पाई है।

- Advertisement -

इस बीच नामजदों ने वादिनि के घर से पचीस हजार रुपए नकद, दो भर सोना, पचास भर चांदी एवम् एक जोड़ा कान का फूल लूट लिया है। कांड के अनुसंधान सअनि राकेश दुबे बनाए गए हैं। थानाध्यक्ष बरूण कुमार गोस्वामी ने देशज टाइम्स को बताया कि मामला सत्य पाया गया तो बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG NEWS: अतरवेल-जाले-घोघराहा पथ के चौड़ीकरण-नवीनीकरण के लिए 990 करोड़ स्वीकृत... Road Project को मिली हरी झंडी, बदलेगी सिंहवाड़ा- जाले की सूरत, जाम से मिलेगी मुक्ति
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का दर्द, बोले- ‘कोर्ट ना होता तो फांसी लगवा देते’

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव का दर्द: चेक बाउंस मामले पर छलका दिग्गज एक्टर का...

बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान का उदय – एक विस्तृत प्रोफाइल

Tarique Rahman: बांग्लादेश में संसदीय चुनाव का माहौल गर्म है और सबकी निगाहें इस...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग में शिव आराधना का अलौकिक महत्व

Mahashivratri 2026: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के...

Rupee vs Dollar: रुपये में 38 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार में गिरावट जारी

Rupee vs Dollar: भारतीय अर्थव्यवस्था में उठापटक के बीच, इस सप्ताह के चौथे कारोबारी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें