spot_img

ट्रांसपोर्टर पिता-पुत्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -
मुंगेर शहर के आईटीसी फैक्टरी वासुदेवपुर केमखा मोड़ के समीप हथियारबंद अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर रामचंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके पुत्र राहुल कुमार को भी अपराधियों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ के साथ ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार,रामचंद्र जय मां चंडी नाम से ट्रांसपोर्ट चलाते थे।घटना के पीछे वर्चस्व और भूमि विवाद बताया है। अब तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से छह से सात चक्र खोखा बरामद किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

- Advertisement -

घटना के बाद परिवार के सदस्य और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। परिवार वालों ने बताया कि तीन दिन पहले भी बदमाशों ने रामचंद्र यादव को धमकी दी थी। इस मामले वासुदेवपुर थाना में आवेदन भी दिया गया था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र वासुदेवपुर थाना के केमखा स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थित घर के बाहर बैठे हुए थे। इस बीच चार बाइक पर आठ लोग पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में एक गोली ट्रांसपोर्टर के सिर में लग गई। पुत्र राहुल के पीठ में एक गोली लगी।

- Advertisement -

ट्रांसपोर्टर के अलावा सूद पर पैसा देने का भी धंधा करते थे, इस कारण कई लोगों से उसकी रंजिश थी। मुंगेर सदर के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखनऊ में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भयावह आग, 15 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने आर्थिक मदद की घोषणा की, सीएम योगी ने दुख जताया।#LucknowFire,#UttarPradeshNews,#AliganjTragedy

राम-सीता और महादेव मंदिर : दरभंगा में भक्ति का सैलाब! 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, इस दिन होगी राम-सीता की मूर्ति स्थापना

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में नवनिर्मित सीताराम मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर है, बुधवार#DarbhangaNews,#KalashYatra,#SitaramMandir

मासूमों पर भारी पड़ी शादी की खुशी! भागलपुर में हर्ष फायरिंग ने दो बच्चों को किया लहूलुहान, गांव में आक्रोश

Bihar Firing: भागलपुर के नवगछिया में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग में दो मासूम बच्चे सौरभ और तुफान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों में#BiharFiring,#BhagalpurNews,#NaugachhiaCrime

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice