back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

BPSC ने जारी किया शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब होगी परीक्षा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है, परीक्षा 24 से 26 अगस्त तक होगी। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली में पुरुष जबकि दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी।

- Advertisement -

इसकी अधिसूचना बीपीएससी की तरफ से शनिवार की देर रात जारी किया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि अभ्यर्थी 10 अगस्त से बिहार लोक सेवा आयोग के अधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड www.bpsc.nic.in  डाउनलोड कर सकते है।बिहार लोक सेवा आयोग ने बहुचर्चित अध्यापक (शिक्षक) नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 24 से 26 अगस्त तक यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

24 अगस्त गुरुवार को प्रथम पाली में दस बजे से 12 बजे तक प्रथम से पंचम वर्ग तक के पुरुष अभ्यर्थियों के सामान्य अध्ययन एवं द्वितीय पाली में 3:30 से 5:30 बजे तक प्रथम से पंचम वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा होगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Project: बिहार में अब फर्राटे भरेगी गाड़ियां, शेरपुर से कन्हौली तक बनेगा सिक्स लेन सड़क!

25 अगस्त को प्रथम पाली में सभी पुरुषों अभ्यर्थियों के लिए भाषा एवं द्वितीय पाली में सभी महिलाएं अभ्यर्थियों के लिए भाषा की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 26 अगस्त को प्रथम पाली में नवम एवं दशम वर्ग तथा द्वितीय पाली में 11वीं एवं 12वीं के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन एवं विषय की परीक्षा होगी।

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी दस से 20 अगस्त तक प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड करने से पहले अद्यतन पासपोर्ट साईज फोटाेग्राफ कम्प्यूटर में लॉगिन कर अपलोड करेंगे। उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा। डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज रहेगा।

प्रवेश पत्र में केन्द्र कोड एवं जिला का नाम अंकित रहेगा। सभी अभ्यर्थी प्रति पाली प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र ले जाएंगे तथा परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सुपूर्द करेंगे। परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 21 अगस्त से उपलब्ध करायी जाएगी।

बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली होनी है। जिसके लिए बीपीएससी ने तारीख जारी कर दी है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। 24-26 अगस्त तक चलेगी। 24 और 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा में पहली पाली में पुरुष जबकि दूसरी पाली में महिला शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें:  BPSC Civil Judge Recruitment: बिहार सिविल जज के 173 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी। 24 अगस्त को दोनों पालियों में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। कक्षा 1 से 5 तक के लिए पहली पाली में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि दूसरी पाली में महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

25 अगस्त को अनिवार्य विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सभी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जबकि दूसरी पाली में सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य विषय भाषा की परीक्षा का आयोजन होगा।

वहीं तीसरे और आखिरी दिन 26 अगस्त को पहली पाली में क्लास 9 से 10 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और दूसरे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली में क्लास 11 से 12 तक के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन और संबंधित विषयों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, Bihar की लाखों महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोक सेवा आयोग पूरे बिहार के चयनित किए गए परीक्षा केंद्र का कोड एवं नाम वायरल हो रहा है। जिसमें बेगूसराय जिले में 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा अवधि की समाप्ति पर ओएमआर शीट सील बंद करने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल बिहार में शिक्षक नियुक्ति के लिए चल रहे आंदोलन के बीच परीक्षा तिथि की घोषणा से अभ्यर्थियों में हलचल तेज हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए शुभ-अशुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से निकली दिव्य ऊर्जा और ग्रहों-नक्षत्रों के...

पैन कार्ड अपडेट: अब घर बैठे मिनटों में बदलें अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड अपडेट: आधार कार्ड की तरह पैन कार्ड भी अब एक बेहद महत्वपूर्ण...

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रणबीर कपूर ने सबके सामने खोली थी रश्मिका-विजय के रिश्ते की पोल, देखें वायरल वीडियो!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: टॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक रश्मिका...

सीबीएसई CTET Re-exam: वैशाली में रद्द हुई पेपर-2 की परीक्षा अब इस तारीख को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड

CTET Re-exam: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की दोबारा परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें