back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

दिनदहाड़ सिनेमाई स्टाइल में ज्वेलरी दुकान से लूट, तीन अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे, जेवरात निकलवाया, पिस्तौल सटाकर थैले में भरा, चल दिए

सीसीटीवी और डीबीआर भी ले गए साथ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सरायकेला से बड़ी खबर है जहां,दिन दहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात हुई है। अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी और डीबीआर भी अपने साथ लेकर चले गए हैं। मामला, जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक का है जहां स्थित ईश्वर लाल ज्वेलरी आभूषण दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रविवार सुबह लूट की घटना को अंजाम देते हुए यहां से लाखों के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं। साथ ही जाते जाते सीसीटीवी और डीवीआर भी लेकर भाग गये। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने जेवरात दुकान में घुसकर तांंडव मचाया है। हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम को सिनेमाई स्टाइल में अंजाम दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Dinosaur Park: बिहार में अब जुरासिक युग... राजगीर में ₹22 करोड़ से बनेगा पहला डायनासोर पार्क, बदल जाएगी पर्यटन की तस्वीर

शादी के जेवरात खरीदारी के नाम पर तीन अपराधी दुकान में घुसे और जेवरात निकलवाया। इसके बाद पिस्तौल सटाकर थैले में जेवरात भरकर चलते बने। जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा दिया। इससे पहले सीसीटीवी और डीबीआर भी अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सभी स्टाफ का मोबाइल तोड़ दिया है।

दुकान में घुसे अपराधियों ने दुकानदार से मंगलसूत्र दिखाने को कहा। इस बीच अपराधियों ने पिस्तौल निकाल ली, बंदूक दिखाकर दोनों अपराधियों ने सारे गहने लूट लिए। भागने के दौरान अपराधी दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया।

इस दौरान अपराधी अपने साथ लाए प्रसाद समेत कुछ सामान दुकान पर छोड़ दिया। इस लूटकांड की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला एसपी डॉ. विमल कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू करते हुए एसपी ने कई दिशा निर्देश आदित्यपुर थाना की पुलिस को दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। एसपी ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये हैं।

साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। साथ ही बताया कि पड़ोसी जिला जमशेदपुर पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल कितने की लूट हुई है इसका आंकलन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें