back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga का सोहरबा घाट-हरौली, परेशानी की इसी मिट्टी को कुशेश्वरस्थान कहते हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। प्रखंड के छह पंचायतों के लगभग 60-65 हजार की आबादी के लिए यह लाइफ लाइन सड़क है। पहली बारिश में ही सड़क की यह दुर्दशा है। निर्माणाधीन सतीघाट राजघाट मार्ग में सोहरबा घाट-हरौली के बीच मिट्टी देने से कीचड़ में लथपथ होकर चलना दूभर है। खासी दिक्कत सोहरबा बाजार की है जहां एक दुकान से दूसरे दुकान तक जाना मुश्किल है।

- Advertisement -

सावन माह में इस साल पहली बार गत दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और कभी हल्की तो कभी बूंदाबांदी हो रही बारिश से जहां लोगों को चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

- Advertisement -

वहीं, निर्माणाधीन सतीघाट राजघाट मार्ग कीचड़ से लथपथ हो गया है। इससे इस मार्ग में वाहन की बात तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गत एक माह से प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने और इस दौरान चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गलमा धाम में शिव-पार्वती विवाह की धूम, जानिए Mahashivratri पर कब निकलेगी भोलेनाथ की बारात और क्या है रुद्राभिषेक का समय

इस बीच मौसम अनुकूल होने से निर्माणाधीन सतीघाट राजघाट मार्ग में सोहरबा घाट-हरौली के बीच ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया। सड़क पर हाल ही में मिट्टी देने से दिन भर के हल्की एवं बूंदाबांदी बारिश में ही सड़क कीचड़ से लथपथ हो गया है। इससे सड़क पर वाहन सहित लोगों को आना जाना में मुश्किल हो गया है।

खासकर सोहरबा बाजार में एक दुकान से दूसरे दुकान पर जाने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं सड़क में बन रहे आधे दर्जन से अधिक छोटे बड़े पुल के निकट बना डायवर्सन के दोनों तरफ के मिट्टी गिली होने से उसपर फिसलन के कारण आना जाना खतरे से खाली नहीं है।

विशेषकर बाइक एवं ऑटो को वहां से गुजरना जोखिम भरा काम है। कमोबेश पंचवटी चौक से बरना तक सड़क की एक जैसी स्थिति हो गई है। बताते चलें कि प्रखंड के छह पंचायत के लगभग 60-65 हजार की आबादी के लिए यह लाइफ लाइन सड़क है। पहली बारिश में ही सड़क की यह दुर्दशा है। झमाझम बारिश होने पर इस सड़क की क्या दुर्गति होगी इसका भगवान ही मालिक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें