back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के गौड़ाबौराम में खुद की भूमि का अंचल को पता नहीं, बात पहुंच गईं हाकिम के टेबल तक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पांच वर्ष बितने को हैं बावजूद अंचल प्रशासन अपने भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त कराने में असर्मथ दिख रही है। ऐसे में लोगों को अंचल प्रशासन के इस कार्य प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है। यही वजह है कि इस मामले को ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के टेबल तक पहुंचा दिया है।

यह मामला बिरौल अनुमंडल के गौड़ाबौराम प्रखंड के कसरोर करकौली पंचायत अन्तर्गत बंगरहठा गांव का है। जहां मौजा रामपुर बंगरहठा थाना संख्या 260 के अन्तर्गत खेसरा 60,62 नया तथा 99 पुराना खेसरा बिहार सरकार अशावाद सर्व साधारण भूमि है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Container Fire: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे पर बालों के तेल से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, 30 लाख का सामान खाक

उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी लिखित सूचना ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय को कई बार दिया गया है। बावजूद पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन अंचल प्रशासन ने अपनी ही भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त नहीं करा पाई है।

- Advertisement -

इस संबंध में राजस्व कर्मचारी भोला यादव का कहना है कि यह मामला इनके संज्ञान में नहीं है। वहीं, अंचल अमीन अमरेश कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी के निर्देश पर खेसरा संख्या 60 का नापी किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga College of Engineering में सजेगी यादों की महफिल, पहली बार हो रहा भव्य एलुमनी मीट, जानें क्या है खास

इसमें 11 डिसमिल भूमि पर लोगों का अवैध कब्जा है। जिसे चिन्हित करने के बाद वादी- प्रतिवादी को बता दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि से संबंधित नापी प्रतिवेदन कार्यालय को भेजा जा रहा है।

इधर रामसोगारत मुखिया, संजीत, अमरजीत,लालटुन ठाकुर, अरूण साफी,चन्द्र शेखर यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर वर्ष 2018 में अंचल प्रशासन को आवेदन दिया गया था।

इसमें बिहार सरकार के खेसरा 60 और 62 को अवैध कब्जा से मुक्त कराने के लिए आग्रह किया गया था। लेकिन अंचल प्रशासन की ओर से वर्ष 2023 के जुलाई माह में सिर्फ खेसरा 60 का नापी किया गया है जो गलत है। ग्रामीणों का कहना है कि नापी दोनों खेसरा का होना चाहिए। आपको बता दें, देशज टाइम्स किसकी जमीन, कौन मालिक, किसके जिम्मे, किसका कब्जा, इन बातों से कतई कोई सरोकार नहीं रखता।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें