back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर न्यूज: बरूआरी-शिवदाहा को जोड़ने वाली सड़क में बीच बारिश दरार, ग्रामीणों में उबाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, गायघाट। प्रखंड के शिवदाहा तिरसठ पंचायत बरूआरी से शिवदाहा- जहांगीरपुर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। किंतु सड़क निर्माण की गुणवत्ता का पोल पहली बारिश ने ही खोल कर रख दिया है।

- Advertisement -

शिवदाहा रामफल चौक के पास में सड़क के बीचों-बीच काफी दरार आ गई है। पुल के आसपास सड़के ध्वस्त हो चुका है। यदि बरसात में लगातार अधिक वर्षा होगी तो ऐसा लगता है कि रोड़ की दुर्दशा और भी खस्ताहाल हो जाएगा।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि छह महीने पहले बरूआरी चौक से जहांगीरपुर तक करीब 5 किलोमीटर तक सड़क बनाया गया है। वहीं, शिवदाहा व बरूआरी पंचायत को जोड़ने के लिए दो पुल भी बनाया गया है।

- Advertisement -

लेकिन सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। ठीक पुल के बगल में पहली बारिश में ही रोड़ के बीचों-बीच दरार आ गया है। ऐसा लगता है कि यदि अधिक बारिश हुआ तो रोड बीचो-बीच फट कर अलग हो जाएगा।

ग्रामीणों ने समय रहते पदाधिकारियों से सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि इस ग्रामीण सड़क पर टू व्हीलर फोर व्हीलर व ट्रेक्टर आदि छोटी गाड़ियां ही गुजरती हैं।

इसके बावजूद सड़क में काफी दरार आ जाय, तो इससे साफ झलकता है कि रोड निर्माण में अनियमितता बरती गई है।

इससे पहले भी एक बार पुल के किनारे सड़क में गड्ढे हो गए थे, जिसपर आवाज उठाने के बाद ठेकेदार ने उसे आनन-फानन में ठीक किया था। इधर जब ठेकेदार से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें