back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Darbhanga में गायब हुईं, फिर बरामद हुईं दो छात्राओं की उलझी कहानी….एक लड़के की मोहपाश और दो लड़की, घर में छोड़ चलीं सुसाइड नोड… फंसानें अलग हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा में गायब हुईं, फिर बरामद हुईं दो छात्राओं की कहानी अजीब है। इश्क भी नहीं, युवक की मोहपाश में यूं उलझी फिर बहक गई। घर से निकल गईं। एक लड़के के पीछे दो लड़की।

- Advertisement -

घर में छोड़ आईं सुसाइड नोड। मगर, दरभंगा पुलिस की दबिश ने खेल बिगाड़ दिया। उस लड़के की जालसाजी में फंसानें से बच गईं दो मासूम लड़की जिसकी जिंदगी अभी ताउम्र बाकी है। परिजन अलग से परेशान हैं।

- Advertisement -

दु:ख के आवेग में हैं। तय मानिए, गायब हुई छात्राओं के मामले में नया मोड़ मोड़ आ गया है, जहां मामला प्रेम प्रसंग का नहीं है। इसी की तहकीकात में पुलिस की घड़ी भी हर पल घूम रही है। मामले की जांच में जुटी है। 

- Advertisement -

दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र गायब दोनो छात्राएं रविवार अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकली थी। रास्ते से ही गायब हो गईं थी। दोनों स्कूली छात्राएं बाद में तत्काल बरामद हुईं।

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पूछताछ शुरू हुई तो मामला धीरे धीरे यूं खुलता चला गया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

लड़कियों ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए, जिससे पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए हैं। पुलिस आगे की तहकीकात में जुटी हुई है। दोनों से पूछताछ में छात्राओं ने जो बातें बताई हैं उससे उनके परिजन ही नहीं बल्कि पुलिस को भी चौंका दिया है।

इस पूरे मामले में एक युवक का नाम सामने आया है। इसके कारण इतनी बड़ी घटना घटी है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में रखा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में VVIPs का जमावड़ा, उधर... अपराधियों ने युवक को पेट में मारी गोली, पढ़िए 'सरकार' के सामने हिला Darbhanga

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि इंस्ट्राग्राम के माध्यम से दोनों छात्राओं की दोस्ती उक्त युवक से हुई थी। उसने बहला फुसला दोनों को उन्हें बुलाया था।

इतना ही नहीं युवक ने दोनों छात्राओं को सुसाइड नोट छोड़ कर घर से निकलने को कहा था। दरभंगा पुलिस ने दोनों के घर से उनकी ओर से लिखा गया सुसाइड नोट बरामद कर लिया है।

युवक से उसकी मंशा जानने के लिए पूछताछ चल रही है। बताया जाता है कि युवक पिछले तीन-चार महीने से दोनों छात्राओं से चैट कर रहा था। अन्य सोशल मीडिया पर भी उनके बीच लगातार चैटिंग हो रही थी।

युवक इतना शातिर है कि किसी तरह का साक्ष्य नहीं छोड़ने को लेकर उसने कभी भी छात्राओं के मोबाइल पर फोन नहीं किया। इसी बीच उन्हें रविवार को कटहलबाड़ी मोहल्ले में एक सुनसान जगह पर बुलाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर DJ को रास्ता दिखा रहे युवक की बोलेरो से कुचलकर मौत, केवटी में शहनाई की जगह गूंजी चीखें

बताया जाता है कि युवक छात्राओं को तरह-तरह की धमकियां दे रहा था। इससे डरकर दोनों छात्राएं उसके कहे के अनुसार वहां पहुंच गईं। घर से निकलने से पूर्व उन्होंने तीन-चार पेज का सुसाइड नोट लिखा।

उसे कमरे में किताब में छुपा कर वे घर से निकली थीं। इसके बाद वे दोस्त के बर्थडे में जाने का बहाना कर के अपने-अपने घरों से निकल गईं।युवक के बुलाई गई जगह पर दोनों एक साथ पहुंची थीं।

युवक आगे आगे बढ़ता गया। उसने छात्राओं को पीछे-पीछे आने को कहा। हराही पोखर के त्रिमुहानी से छात्राएं विद्यापति चौक की ओर जाते सीसीटीवी फुटेज में दिखीं थी। बताया जाता है कि विद्यापति चौक से दोनों छात्राओं को ऑटो पर बैठाकर हजमा चौराहा ले गया।

वहां से पैदल ही उसने दोनों को एक गुप्त जगह पर रखने की बात सामने आ रही है। इधर परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाने के बाद वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से शक के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों की शाम पूछताछ के लिए लिया था।

बाद में लड़कियों के बरामद होने के उनकी संलिप्तता सामने नहीं आने के बाद उनमे से दो युवकों को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी पर बड़ा सियासी मंथन, सरकार ले सकती है अहम फैसला... पढ़िए...' अ" पूर्ण '... क्या बदलेगी बिहार की शराबबंदी नीति?

इधर, पुलिस के दवाब को देखते हुए दोनों छात्राओं को मंगलवार की शाम लहेरियासराय थाना के सामने छोड़ कर युवक फरार हो गया। इससे पूर्व उसने छात्रा के मोबाइल से सभी चैट डिलीट कर दिया।

पूछताछ में दोनों छात्राएं घूमने की नीयत से पटना जाने की बात कह रही थीं। दोनों काफी डरी सहमी थीं। लेकिन परिजनों को सामने देख छात्राओं ने अपनी आप बीती सुनाई।

इस मामले में सदर डीएसपी अमित कुमार ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर उससे पूछताछ की है। इस दौरान छात्राओं ने घर पर सुसाइड नोट छोड़ने की बात बताई।

इसके बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने दोनों छात्राओं के घरों से उसे बरामद कर लिया।
सदर डीएसपी ने कहा के जो बाते सामने आई है उससे यह मामला साधारण प्रेम प्रसंग का प्रतीत नहीं होता है।

सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा,दोनों छात्राओं को बहला फुसलाकर ले जाया गया था। कुछ लोगों का नाम सामने आया है। जिस जगह उन्हें रखे जाने की बात सामने आई है। उस जगह का सत्यापन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

2026 में आ रही है नई Toyota Fortuner और 7-सीटर Hyryder: Creta और Hector को मिलेगी कड़ी टक्कर

Toyota Fortuner: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टोयोटा हमेशा से ही भरोसे और दमदार परफॉर्मेंस...

करोड़ों का फंड बनाने का आसान तरीका: Mutual Fund SIP में जानें कैसे करें निवेश

Mutual Fund SIP: आज के दौर में जहां हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक...

सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने टी20 वर्ल्ड कप के बीच खरीदा करोड़ों का नया फ्लैट, जानिए पूरी खबर

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल बाद अभिरा और अरमान की मुलाकात, क्या शुरू होगी नई जंग?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय और दशकों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें