

पटना से बड़ी खबर है जहां गुरुवार अहले सुबह हीरो शोरूम में लगी भीषण आग में करीब पचास से अधिक वाहन जलकर राख हो गईं हैं। वहीं, आग की चपेट में आने से गार्ड रोशन कुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसा जिले के खुसरूपुर थाना स्थित नगर नौसा रोड के नजदीक मां काली ऑटोमोबाइल में हुआ।
अग्निशमन दस्ते की पांच गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। मामला पटना के खुसरूपुर स्थित नगर नौसा रोड के नजदीक स्थित हीरो कंपनी के शोरूम का है।
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन दस्ते की पांच गाड़ियों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच शोरूम में रखी गई दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की अहले सुबह लगभग चार बजे खुसरूपुर स्थित मां काली ऑटोमोबाइल हीरो शोरूम में अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग का रूप ले लिया। पूरा शोरूम तेजी से धधक उठा। लपटें इतनी विकराल थी कि आसपास पहुंचना मुश्किल था।
इस बीच आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना खुसरूपुर थाने को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शोरूम में काम करने वाला गार्ड रौशन कुमार शोरूम में ही सोया रह गया। आग इतना विकराल हो गया कि रौशन आग की चपेट में आ गया। उसीमें झुलस कर उसकी मौत हो गई।
खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्र भानू ने अगलगी कि घटना में एक गार्ड की मौत की पुष्टि की है। आसपास के लोगों ने बताया कि हीरो शोरूम में लगभग सौ से अधिक गाड़ियां थी। इसमें पचास से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात बताई जा रही है।


