back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के बिरौल अवर निबंधन कार्यालय में बच्चों ने निबंध और चित्रकारी में दिखाया जौहर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के आलोक में अवर निबंधन कार्यालय में सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए निबंध तथा चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस प्रतियोगिता के संबंध में निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति की ओर से अनुमंडल के सभी बीईओ को सूचना दी गई थी। प्रतियोगिता तीन समूह वर्ग में आयोजित की गई। इसमें वर्ग 9 के12 के बच्चों के लिए “राजस्व संग्रहण से राज्य का विकास” विषय पर निबंध लेखन था।

- Advertisement -

वर्ग 7-8 के बच्चों के लिए “शराबबंदी का राज्य पर प्रभाव” विषय पर निबंधन लेखन तथा वर्ग 4-7 के बच्चों के लिए “राजस्व से राज्य का विकास” विषय पर चित्रकारी प्रतियोगिता थी।

- Advertisement -

प्रतियोगिता में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के नेतृत्व में निबंधन कार्यालय परिसर आए छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अत्यंत उत्साहित दिखे।

निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति ने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद प्रशस्ति पत्र तथा मेमेंटो से पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रत्येक समूह वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता का मुख्य रूप से संचालन प्रखंड के वरीय शिक्षक मो. असलम कर रहे थे।

बीईओ कृष्ण कुमार प्रतियोगिता के समय स्वयं उपस्थित हो कर छात्रों का हौसला अफजाई किया। निबंधन कार्यालय के कर्मियों ने छात्रों को सुचारू ढंग से परिसर में बिठाकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

कातिब संघ के सचिव संतोष सुमन तथा विनोद यादव सहित सभी कर्मी इसमें सहयोग कर रहे थे।मौके पर संजीव झा, बलराम टेकड़ीवाल, कैलाश चौपाल, मो.नासीर, मो. मुख्तार, केशव चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur JDU में घमासान! हाथापाई और नारेबाजी के बीच कीर्ति मोहन झा बने अध्यक्ष, पढ़िए... विरोधी जाएंगे कोर्ट बड़ी तैयार!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें