



चाइबासा के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में सुरक्षाबल और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवानों को गोली लगने के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था। इलाज के दौरान सीआरपीएफ के जवान सुशांत कुमार की मौत हो गई।
सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने में गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। लेकिन मेडिका में भर्ती कराने के बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सुशांत कुमार ओड़िशा के रहने वाले थे। इसके अलावा सीआरपीएफ के एक अन्य जवान मुन्ना को पैर में गोली लगी है। इनका इलाज मेडिका में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हुसीपी गांव में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के दो जवानों को गोली लगी थी।
घायल जवानों में कॉन्स्टेबल सुशांत और हवलदार मुन्ना शामिल थे। कॉन्स्टेबल सुशांत को पैर में गोली लगी है। हवलदार मुन्ना को सीने में गोली लगी है। दोनों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। दोनों जवानों को एयरलिफ्ट किया गया। मगर, रांची में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है।




