spot_img

Darbhanga-Jayanagar NH पर ऑटो और बाइक की टक्कर में भाई की मौत, बहन की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स् ब्यूरो। थाना क्षेत्र के दरभंगा-जयनगर एन एच 527 बी के दड़िमा नवटोलिया स्थित पानी टंकी के समीप गुरूवार की रात ऑटो और बाइक की टक्कर में घायल अज्ञात बाइक सवार की मौत डीएमसीएच पहुंचने के दौरान हो गई।

- Advertisement -

बाइक सवार की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव के स्व. रमेश यादव के पुत्र 36 वर्षीय संतोष यादव के रूप में की गई है। वहीं घायल मृतक की बहन व पाराडीह गांव के हरेराम यादव की पत्नी किरण देवी की हालत इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया गया है कि संतोष अपने बहन को लेकर बाइक से केवटी की तरफ से पाराडीह स्थित अपने बहन के घर वापस लौट रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस की सख्ती, CCTNS में हर डिटेल हो 'रियल टाइम' अपलोड, पढ़िए SSP जगुनाथ रेड्डी का क्या है इंस्ट्रक्शन...गुमशुदा से 'CriMAC' तक, हर जानकारी होगी डिजिटल

इसी क्रम में उक्त मार्ग के दड़िमा नवटोलिया स्थित पानी टंकी के समीप दरभंगा की ओर से आ रहा एक ऑटो से टकरा गया। इसमें दोनों घायल हो गये।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगो ने संतोष को गंभीर घायल की स्थिति में तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा। वहीं, बहन किरण को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया।

चिकित्सक ने किरण को भी प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। जबकि संतोष ने डीएमसीएच पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

मालूम हो, इस दुर्घटना में बाइक पर सवार संतोष व उसकी बहन किरण तथा ऑटो पर बैठे केवटी थाना के एएसआई रवीन्द्र तिवारी व एक होमगार्ड जवान उत्तम लाल यादव तथा एक गिरफ्तार शंकर कुमार मांझी एवं ऑटो चालक व औंसी के मुमताज सहित सात लोग घायल हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...