spot_img

Darbhanga के जाले-अतरवेल पथ पर Madhubani के बिस्कुट विक्रेता की कार से कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। जाले-अतरबेल पथ पर कार और लूना बाइक में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा दोपहर की है, जहां जाले अतरवेल पथ स्थित लक्खा बांध के समीप कार व लूना बाइक दुर्घटना में लूना बाइक (बीआर 30 क्यू 2160) सवार मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव निवासी प्रभुदत्त सिंह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train Accident: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, रील बनाने की सनक ने ली युवक की जान

जानकारी के अनुसार, मामले में प्रभुदत्त की पत्नी गीता सिंह ने सफेद रंग के स्विफ्ट भी डी आई (जीजे 05 जे एन 8254) के अज्ञात चालक के विरूद्ध कमतौल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि मेरे पति घूम-घूम कर लूना बाइक से बिस्कुट बेचने का धंधा करते थे। इसी क्रम में बीते मंगलवार के अपराह्न सनहपुर चौक से रतनपुर गांव के लिए बढ़े कि रतनपुर गांव की ओर से तेज गति से आ रहे सफेद रंग की स्विफ्ट भी डीआई कार ने सामने से ठोकर मार कर पति की लूना बाइक के पचरखखे उड़ा दिए। वहीं, पति को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने मानवता के तहत उपचार के लिए पति को निकटतम सिंहवाड़ा पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। और इधर, लूना बाइक में ठोकर मार कर, कार चालक कार को लक्खा बांध के समीप ही छोड़ कर भाग खड़ा हुआ है। मामले की तहकीकात प्रअनि मुकेश कुमार कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में Sujani Art को लगे नए पंख, 110 दिनों की ट्रेनिंग के बाद 30 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर!

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो कुलदीप यादव, पुजारा ने की जमकर तारीफ

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक और बेहतरीन...

देव गुरु बृहस्पति गोचर 2026: इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, जून से मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को अत्यंत शुभ और सौभाग्य...

नई Tata Tiago फेसलिफ्ट: देखें कब होगी लॉन्च और क्या होंगे बड़े बदलाव

Tata Tiago CNG: देश की सबसे पसंदीदा हैचबैक में से एक, Tata Tiago, जल्द...

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी!

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450: 2026 में एडवेंचर के शौकीनों के लिए नई सनसनी! क्या आप...