back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उपमुखिया को गोलियों से भूना, गैंगवार की आशंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उप मुखिया अजय पासवान खाना खाकर घर के बाहर खड़े था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, करीब दस की संख्या में हमलावर हथियारों से लैस थे। पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान को पकड़ लिया।

- Advertisement -

नजदीक से दो गोली मार दी। गोली लगते ही उपमुखिया बेहोश होकर गिर गए। उन्हें मरा हुआ समझकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की वजह पता नहीं लग सकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा का दो टूक बयान, बोले- गिरफ्तारी मंजूर, लेकिन ...'मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ खड़ा रहूंगा'

ग्रामीणों का कहना है कि अजय कुमार खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने घेरकर उन्हें गोलियों से भून दिया। पुलिस का कहना है कि बीते महीने अपराधी मोनू की झारखंड में हत्या हो गई थी। इसमें अजय का नाम उछला था।

लोगों का कहना है कि जिस हत्याकांड में मंजीत कुमार आरोपी हैं, उसमें अजय पासवान गवाह के रूप में सम्मिलित थे। परिजनों के अनुसार, इसी वजह से उप मुखिया अजय पासवान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूत्रों की माने तो यह हत्या गैंगवार में की गई है। अजय कुमार पासवान कई प्रकार के संदिग्ध गतिविधि में शामिल था। क्षेत्र में शराब की बिक्री करवाने के साथ-साथ उसने कुछ अपराधियों का एक गिरोह तैयार कर लिया था जो विभिन्न घटनाओं को अंजाम देते थे।

फिलहाल इस हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है तथा गांव की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें:  Indian Agriculture Crisis भारतीय कृषि संकट पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- विदेशी आयात किसानों को करेगा तबाह

एसपी योगेन्द्र कुमार ने रविवार को बताया कि रात करीब दस बजे रुदौली पंचायत के उप मुखिया अजय पासवान को पांच-छह लोगों ने गोली मार दी। घायल की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी एवं बछवाड़ा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा उसे सदर अस्पताल ले गए, उसे यहां मृत अवस्था में लाया गया था।

यह भी पढ़ें:  सुकमा में 'ऑपरेशन प्रहार': Naxalite News के बीच सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया बड़ा ठिकाना, लाखों के विस्फोटक जब्त

तेघड़ा डीएसपी ने भरौल में घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की है। पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें