

केवटी, देशज टाइम्स। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा गंगवारा के कनीय विधुत अभियंता दीपक अभिषेक ने क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में एक महिला सहित पांच लोगों के विरूद्ध केवटी थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें महेशपट्टी गांव के राम रतन यादव व राम भरोस यादव, सोनहान गांव के विश्वनाथ यादव व राजेन्द्र साह एवं नेरला गांव के रामपरी देवी शामिल है। सभी पर विधुत ऊर्जा के चोरी का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़िए नशे में कौन धराया केवटी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के परसा विसनपुर गांव से नशे की हालत में शोर शराबा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति परसा विसनपुर गांव निवासी कमोद कुमार ठाकुर के ब्रेथ एनेलाजर मशीन से स्वांस परीक्षण कराने पर अल्कोहल की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़िए कब होगा झंडोत्तोलन स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले झंडोतोलन कार्यक्रम के समय का निर्धारण केवटी बीडीओ रुखसार ने कर दी है। बताया कि प्रखंड कार्यालय
पर 9.00, अंचल कार्यालय पर 9.10, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी-रनवे पर 9.20 बजे, पशु पालन अस्पताल पर 9.25 व बाल विकास परियोजना कार्यालय पर 9.35 तथा केवटी थाना पर 9. 45 बजे झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित होगी।



