back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga में पहली-पहली बार देखा किसी थानाध्यक्ष की विदाई का ऐसा जलवा…Amit Kumar को मिली कुशेश्वरस्थान में गाजे-बाजे के साथ 17 किमी तक 200 बाइक वाली जुलूस के साथ विदाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement
कुशेश्वरस्थान। मिथिला की पावन धरती बाबा कुशेश्वर नाथ में पहली बार ऐसा देखा गया कि एक थानाध्यक्ष के तबादले के बाद विदाई समारोह में सैकड़ों की संख्या में थाना क्षेत्र की जनता थाना परिसर पहुंचा।

जहां थानाध्यक्ष अमित  कुमार को पूरे सम्मान के साथ विदाई किया। हालांकि इस कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।

थाना कर्मी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र, पाग, चादर एवं पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। वहीं चौकीदार दफादार संघ की ओर से उन्हें अंग वस्त्र के साथ चांदी के कलम एवं चेन भेंट किया गया।

वक्ताओं ने उनके एक वर्ष चार माह के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्वी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में उनकी भूमिका का सराहनीय बताया।

- Advertisement -

अपने संबोधन में निवर्तमान थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि कुशेश्वरस्थन के जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के सहयोग से ही दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में सफलता मिली। उन्होंने सभी लोगों से नव नियुक्त थाना अध्यक्ष को सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अपहृत किशोर की बरामदगी... पुलिस ने 8 दिनों बाद सुलझाई गुत्थी, पढ़िए शिवम और मोबाइल का स्विच ऑफ -ऑन
इसी दौरान नव नियुक्त थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी विदाई समारोह में शामिल हुए जिसका लोगो ने स्वागत किया। नव नियुक्त थानाध्यक्ष श्री सिंह ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शराब माफिया और अपराधी तत्वों पर नकेल कसना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता में होगी। उन्होंने लोगों से सरकारी काम में दखल नहीं देने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जहरीली दवाओं का काला कारोबार में फंसा बेनीपुर... ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 37 प्रकार की अवैध दवाएं जब्त
वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने कहा कि आपलोग जिस तरह से अमित कुमार को सहयोग किए है उसी तरह राकेश जी का भी करें हम विश्वास दिलाते है कि थाना क्षेत्र के माफियाओं पर कार्रवाई होती रहेगी।

विदाई समारोह संपन्न होने के बाद स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने गाजे बाजे के साथ 17 किलोमीटर तक लगभग दो सौ मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर अमित कुमार का विदाई किया।
इसमें लोगो ने उनके कार्यकाल को लेकर अमित कुमार के नाम के नारे भी लगाए। एक पुलिस वाले के प्रति जनताओं का इतना प्यार देख स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया कि ऐसी विदाई समारोह कहीं देखा नहीं कि एक पुलिस वाले को इतना सम्मान के साथ विदा किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर National Lok Adalat से पहले जजों ने बैंक अधिकारियों को दी बड़ी नसीहत, कहा- कर्जदारों को दें विशेष रियायत, पढ़िए Benipur अभियान 2.0

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान एवं मंच संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने की। आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रामकुमार राय, दिलिप सोनी, जदयू नेता चंद्र शेखर साह, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, सरपंच

- Advertisement -

मिथिलेश राय, पूर्व सरपंच राजेश राय, गणेश राय, रमाकांत मुखिया, न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा, चंद्र किशोर मुखिया, बब्लू साह, मो. जब्बार,चौकीदार दफादार संघ

के जिला उपाध्यक्ष अभिनाश रौशन उर्फ गौतम पासवान, संघ के पूर्व अध्यक्ष रामभजन पासवान, संतोष पासवान, बुच्ची राय, निशा भारती सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें