back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी पंचायत के जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि संजीत राम का जमीनी विवाद था। इसमें पचीस लाख का मामला फंसा था। अपराधियों ने इसी का बदला चुकाया है। जहां, अपराधियों ने जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम की गोली मारकर हत्या कर दी है।

- Advertisement -

दोपहर के आसपास जमीनी विवाद में पैसे के लेनदेन की खातिर संजीत राम की जमकर पिटाई की गई। और फिर दो गोली मार दी गई। जिन्हें गंभीरावस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसंडी पंचायत के जदयू उपाध्यक्ष संजीत राम का कुछ लोगों से जमीनी विवाद था। इसी रंजिश में संजीत राम को दो गोलियां दाग दी थी। संजीत राम को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: होली के बाद बिहार में मई जैसी गर्मी, IMD का बड़ा अलर्ट, जानिए क्यों बढ़ेगा बिहार का पारा?

वहीं, देर रात पटना में इलाज के दौरान जदयू नेता की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि गांव के ही चार लोगों के साथ जमीन कारोबार में करीब पचीस लाख रुपए का लेनदेन का विवाद था। जिसको लेकर बात बिगड़ गई और मारपीट के दौरान आरोपियों ने जेडीयू नेता को गोली मार दी।

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों की ओर से गांव के ही चार लोगों को हत्या का नामजद आरोपी बनाया गया है। उसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र किया गया है।

परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने संजीत राम को फोन कर से बाहर बुलाया था और फिर चारों तरफ से घेर लिया और गोली मार दी। वही डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जनवरी 2026 में कौन सी रही Best Selling Bikes? टू-व्हीलर सेगमेंट का पूरा लेखा-जोखा

Best Selling Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में हर महीने नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते...

Love and War movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ने बढ़ाई बेचैनी, आलिया, रणबीर और विक्की का ऐसा दिखेगा जलवा!

Love and War movie: बॉलीवुड के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली...

पुलिस विभाग में Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

Hyundai Creta के लिए बढ़ी चुनौती: मार्च 2026 में आएगी Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Renault Duster!

Hyundai Creta: मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है, जहाँ एक के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें