spot_img

मौसी के घर झोपड़ी में सोए युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने उतार दिए सीने में 2 गोली

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर एक युवक मधेपुरा निवासी बबलू मंडल की हत्या कर दी। वारदात बेलदौर के पचौत पंचायत की है। वहीं युवक की घर में घुसकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बबलू अपनी मौसी के घर आया था। जहां सड़क किनारे बने रिश्तेदार के दरवाजे पर झोपड़ी में मौसेरे भाई बुद्धन मंडल और उसके तीन बच्चों के साथ अपराधियों ने सोए में आकर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, वारदात करीब बारह से एक बजे के बीच की है जब दो अपराधियों ने झोपड़ी में घुसकर बबूल के सीने में दो गोली मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Safety: बिहार रोड सेफ्टी में न्यू डायमेंशन! खतरनाक सड़कों की होगी तकनीकी जांच, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, बनेंगे 37 नए फुट ओवरब्रिज

वहीं, वारदात के बाद पूरा गांव जाग गया। लोगों में खौफ मंडराने लगा। वहीं पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सुबह सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, बबलू की शादी पांच महीनें पहले हुई थी। मगर वह आपराधिक छवि का था। मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना में उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके बड़े भाई पिंटू मंडल की भी हत्या चार वर्ष पहले अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार… आपका क्या होगा जनाबे आली….! विभागों के बंटवारे पर फंसा पेंच, स्पीकर पद पर भी JDU की नजर? फिर...

बिहार कैबिनेट विस्तार: नई सरकार के गठन के बाद से ही विभागों के बंटवारे...

Bihar Politics: तेज प्रताप का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला, बोले -सिर्फ पोस्टर और भाषण नहीं, काम दीजिए …राहुल गांधी को भी घेरा!

बिहार में रोजगार: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है, और इसी...

Bihar Railway News: समर स्पेशल ट्रेनें…डीडीयू-गया रेलखंड पर 4 नई ट्रेनें शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेनें: गर्मी में यात्रा की टेंशन भूल जाइए! भारतीय रेलवे ने यात्रियों...