

कुशेश्वरस्थान। योगदान लेते ही कुशेश्वरस्थान के नए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की शुरू हुई कार्रवाई। बीती रात अंग्रेजी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष श्री सिंह को गुप्त सूचना मिली की शराब कारोबारी मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए हीरो एच एफ डिलक्स मोटरसाइकिल का पंचवटी चौक से पीछा किया और नारायणपुर गांव से युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम मुकेश यादव पिता चन्द्रशेखर यादव है जो झाझरा गांव का रहने वाला है। इसके पास से एम्पेरियर ब्लू विदेशी शराब का 180 एमएल और 375 एमएल का 6.81 लीटर बरामद हुआ है।
- Advertisement -
गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि कुशेश्वरस्थान में शराब माफिया जो हैं, उसे खत्म करने के लिए जो भी कानूनी कदम उठाना पड़ेगा, उसके लिए मैं हर समय तैयार हूं।
- Advertisement -




