back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani में चलेगा अतिक्रमण हटाओ, ड्रेनेज सिस्टम सुधरेगा, DM Arvind Kumar Verma की बड़ी सख्ती

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: डीएम ने कहा, अभियान चलाकर पूरी सख्ती के साथ हटाएं अतिक्रमण,स्टार्म ड्रेनेज योजना को हरहाल में पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर करें पूरा, मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सरंचना एवं समग्र विकास को लेकर आयोजित बैठक में डीएम ने दिए कई दिशा निर्देश

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आवश्यकता नुसार आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम मधुबनी के समग्र विकास हेतु सड़क मरम्मति,अतिक्रमण,नाला,स्टार्म ड्रेनेज निर्माण ,यूरिनल निर्माण,नए बस स्टैंड के लिए भूमि की उपलब्धता,चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, वेंडिंग जोन का निर्माण,वर्षा में डेंगू ,मलेरिया आदि मच्छर के प्रकोप से निजात के लिए फॉगिंग,डेंगू के लार्वा को पनपने से रोकने वाले उपाय,

गिलेशन बाजार में बेहतर प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण,नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त नाली एवं सोखता का निर्माण,चापाकलों की मरम्मती, सुलभ पुल पुलिया का सर्वेक्षण करवाकर उसके रखरखाव व आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थिति, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को गिलेशन बाजार,शंकर टॉकीज, कालीमंदिर,थाना चौक,महंती लाल चौक आदि महत्वपूर्ण स्थानों में अविलंब सुलभ शौचालय के सहयोग से यूरिनल बनाने का निर्देश दिया,ताकि उसका रख-रखाव अच्छी तरह से हो सके।

नाला निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पूरी गुणवत्ता के साथ नाला निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि नाला उड़ाही के कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करें।

उन्होंने उड़ाही के क्रम में जलकुंभी की भी पूरी तरह से सफाई करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।अतिक्रमण अभियान की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने थाना चौक से निधि चौक,स्टेडियम से सप्ता तक जाने वाली सड़क,आरके कॉलेज से किशोरीलाल चौक तक की सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Computer Teacher Recruitment: बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में खुशखबरी... विधानसभा में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलान, अब Bihar में डिजिटल युग... पढ़िए बहाली का विस्तृत शेड्यूल जारी...!

डीएम ने कहा कि पूरी सख्ती के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने वर्तमान बस स्टैंड में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अवैध वाहन पार्किंग को अभियान चलाकर हटाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को लगातार अतिक्रमण अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कूड़े के समय से उठाव व समुचित निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। जिला पदाधिकारी ने बुडको के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बकाया विद्युत का भुगतान कर स्टार्म ड्रेनेज के निर्माण का कार्य अविलम्ब शुरू करवाना सुनिश्चित करें एवं पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय योजना को पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:  Bihar Road Project: बिहार में अब फर्राटे भरेगी गाड़ियां, शेरपुर से कन्हौली तक बनेगा सिक्स लेन सड़क!

स्टेशन के सामने ई रिक्शा स्टैंड बनाने पर भी व्यापक चर्चा की गई ।जिलाधिकारी ने सभी परिचालित टेंपो /ई-रिक्शा का नंबरिंग कराने के साथ ही अभियान चलाकर चेकिंग कराने का भी निर्देश दिया। नल जल योजना की समीक्षा के क्रम में जिला जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जिन जिन वार्डों में योजना पूर्ण हो गई है उन सभी वार्डो में नियमित जलापूर्ति सुनिश्च करें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में Earthquake Mock Drill... 26 फरवरी को 'कांपेगी' धरती! भूकंप से निपटने के लिए प्रशासन की सबसे बड़ी तैयारी

डीएम ने मधुबनी शहरी क्षेत्र में निधि चौक से मधुबनी रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य की भी समीक्षा की एवं संबंधित अभियंता को कार्य मे तेजी लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक में नगर आयुक्त अनिल चौधरी ,विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अश्विनी कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरण, प्रभारी जिला राजस्व शाखा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला विकास शाखा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जनवरी 2026 में कौन सी रही Best Selling Bikes? टू-व्हीलर सेगमेंट का पूरा लेखा-जोखा

Best Selling Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में हर महीने नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते...

Love and War movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ने बढ़ाई बेचैनी, आलिया, रणबीर और विक्की का ऐसा दिखेगा जलवा!

Love and War movie: बॉलीवुड के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली...

पुलिस विभाग में Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

Hyundai Creta के लिए बढ़ी चुनौती: मार्च 2026 में आएगी Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Renault Duster!

Hyundai Creta: मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है, जहाँ एक के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें