spot_img

Darbhanga के जाले की दो बड़ी खबरें, भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी है तो क्या करें…

spot_img
- Advertisement -

जाले। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के मस्सा गांव में छापेमारी कर शराब कारोबारी चुनचुन पासवान को भारी संख्या में नेपाली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गाड़ी देखते ही वह भागा जिसे तेज तर्रार पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ा।

- Advertisement -

शराब कारोबारी चुनचुन के निशानदेही पर भारी मात्रा में नेपाली देशी शौफी शरण बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि सअनि सुरेंद्र माझी के नेतृत्व में की

- Advertisement -

गई छापामारी में 300 सौ एमएल के चालीस बोतल देशी नेपाली सौफी शराब 12 लीटर बरामद किया गया है। कारोबारी चुनचुन पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

दूसरी खबर

पोषण सुदृढ बनाने में कृषि वैज्ञानिकों की पहल
जाले में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, जाले द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता रहा है, जिससे कि आम जनों की पोषण सुदृढ़ बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mushroom News: जाले की महिलाओं ने मशरूम से बदली अपनी तकदीर! जानें कैसे कम लागत में हुई बंपर कमाई
कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि हर वर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है, जिसका मुख्‍य उद्देश्‍य कुपोषण को लेकर लोगों को जागरूक करना है। दरअसल, कुपोषण किसी भी देश या समाज के
लिए मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या है।

भारत खासकर बिहार के संदर्भ में देखें तो तमाम कोशिशों के बावजूद कुपोषण के आंकड़ें सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

केंद्र सरकार भारत को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर तमाम कोशिशें कर रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानि कुपोषण मुक्ति को लेकर समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को पोषण के लिए जागरुक करते रहे हैं।
विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। तथा इसका प्रथम सप्ताह राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के रूप में  है।
उनके अनुसार शरीर के लिए आवश्यक सन्तुलित आहार लम्बे समय तक नहीं मिलना ही कुपोषण है। कुपोषण के कारण बच्चों और महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती

है, जिससे वे आसानी से कई तरह की बीमारियों के शिकार बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga CMR News: दरभंगा में सीएमआर आपूर्ति पर अधिकारियों और बेनीपुर, बिठौली, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान राइस मिलरों को सख्त चेतावनी, बड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम, DM Kaushal Kumar ने कहा - तत्काल सुधरिए! रोका केवटी के अधिकारी का वेतन!
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार बिहार में 63.1 फीसदी गर्भवती महिलाएं एवं 69.4 फीसदी बच्चे कुपोषण से जूझ रही हैं। वहीं इसी आयु वर्ग की 63.6 फीसदी सामान्य महिलाएं कुपोषित हैं। बेहतर पोषण प्राप्त करना सभी का समान अधिकार है। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से श्री राम जी उच्च महाविद्यालय,जोगियारा में एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।
इस मौके पर गृह वैज्ञानि डॉ.पूजा कुमारी ने बच्चों से मौसमी फल एवं सब्जियां खाने के लिए प्रेरित किया तथा अपने खान-पान में मोटे अनाजों को भी सम्मिलित करने के लिए कहा। मोटा अनाज स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होता है।
इसी कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र जाले की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इसमें महिलाओं की ओर से मोटे अनाज जैसे की ज्वार बाजरा रागी इत्यादि से अलग-अलग उत्पाद बनाना सिखाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Sex Racket News: बड़ा खुलासा: Darbhanga -Madhubani NH 27 शाही रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का घिनौना खेल, 7 युवतियां बचाई गईं! पढ़िए - रात के अंधेरे में रेस्ट हाउस पर पुलिस की Big Raid का जबरन देह व्यापार !
महिलाओं ने रागी तथा बाजरे से लड्डू तथा बिस्किट बनाना सीखा। इनके अलावा केंद्र की ओर से विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों जैसे जोगियारा, चंदौना गांव में पोषण वाटिका का निर्माण कराया जा चुका है, ताकि बच्चों के खान-पान में हरी साग सब्जियों का समावेश हो सके तथा उनके शरीर में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Khan Sir News: सनसनीखेज खुलासा! पटना में खान सर पर FIR दर्ज, क्या थी फायरिंग की वजह?

पटना में मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया थ#PatnaNews,#KhanSir,#FiringCase

Kishanganj Women’s Cricket Team: चौंकाने वाला खुलासा! किशनगंज की 6 बेटियों ने रचा इतिहास, बिहार महिला क्रिकेट टीम में मिली जगह

किशनगंज की 6 बेटियों का बिहार महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो आगामी टी-20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह जिले के खेल इतिहास में#KishanganjCricket,#BiharWomenCricket,#NationalT20

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का यू-टर्न! 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत? पढ़िए – कहां...

बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में तेज बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 1#BiharWeather,#WeatherAlert,#RainBihar

Bihar Monsoon News: मौसम का बड़ा अपडेट: मॉनसून ने दी दस्तक, 18 राज्यों में मचेगा हाहाकार? जानिए IMD का अलर्ट!

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जिसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और लू का अलर्ट जारी किया#BiharMonsoon,#WeatherAlertIndia,#IMDNews