back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

यही है, Darbhanga के बिरौल की नई लव स्टोरी…. Manoranjan Thakur के साथ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नोरंजन ठाकुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्यार में अंधा हो जाना आम है। चाहे पुरुष हो या कोई महिला। प्यार हद से बढ़ा तो सारे तकल्लुफ़ मिट जाते हैं। ऐसा ही हुआ है दरभंगा जिले के बिरौल में।

- Advertisement -

जहां, एक शादीशुदा महिला पर इश्क का ऐसा ओवरडोज चढ़ा वह बच्चे के साथ हरियाणा भाग गई। हद यह, जब बिरौल पुलिस उसे ढ़ूढ़ निकाला, हरियाणा से वापस दरभंगा लाया तो उसने भरी कोर्ट में कह दिया…पति नहीं है कबूल। मैं नहीं हुईं कतई कहीं से भी अगवा। प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं। खैर, इस पूरे प्रकरण में बिरौल पुलिस की सिरदर्दी कुछ हद तक कम हो गई है। आखिर, अपहरण का दाग तो मिट गया। आइए लौटते हैं खबर की ओर….

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह बिरौल थाना की एक गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला है। इसके एक बच्चे भी है। वह बेहद अभी अबोध है। उम्र उसकी महज पांच साल है। वह देश-दुनिया तो क्या, सही से अपने मां-बाप को भी नहीं पहचान पाया है। खैर, बात उस नादान की नहीं। उसकी अम्मा की करते हैं जो अपने पांच साल के बच्चे के साथ अचानक गुम हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM Modi का कांग्रेस पर तीखा वार: 'कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?' मेरठ से भरी हुंकार

परिजनों को लगा, उसका अपहरण हो गया। वह अगवा हो गईं। मगर, ऐसा कतई नहीं था।
वैसे, बिरौल थाना ने अपहरण की एफआईआर लिखी। छानबीन शुरू हुई। तहकीकात तेज हुई। पूरे घटनाक्रम में स्थानीय गांव के एक युवक और उसके परिजनों को नामजद करते हुए उसे आरोपी भी बनाया गया। जहां, युवक पर महिला और उसके बच्चे को अगवा करने की बात कही गई।

मगर जब भेद खुला। तब तक इश्क परमान चढ़ चुका था। महिला समेत उसके बच्चे को प्रेमी धनी पासवान के कब्जे से बिरौल पुलिस ने मुक्त कराया वह भी हरियाणा से। मगर, महिला को कहां थी पति का साथ मंजूर। पहले पति के साथ जाने से कोर्ट में इनकार किया। फिर, कोर्ट के सामने खुलेआम ऐलान वाला बयान भी दिया… कहा, पति नहीं मंजूर… वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

अब पूरे घटनाक्रम पर नजर दौड़ाते हैं। तारीख बीस अगस्त। अचानक महिला घर से अपने बच्चे के साथ गुम हो जाती है। सास चार दिनों बाद यानि चौबीस अगस्त को एफआईआर दर्ज कराती है।

एफआईआर में गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों को लपेटती है। अगवा करने की एफआईआर दर्ज कराती है। बिरौल पुलिस भी हैरान थी। मगर, उसकी तहकीकात और लगातार दबिश के कारण महिला हरियाणा से बरामद हो जाती है।

यह भी पढ़ें:  Delhi Police Terror Bust: दिल्ली पुलिस ने किया खतरनाक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, ISI और बांग्लादेश के कट्टरपंथी गुटों से जुड़े मकड़ी जाला के 8 संदिग्ध, पढ़िए... 'फ्री कश्मीर'

बिरौल पुलिस उसे लेकर न्यायालय पहुंचती है।जहां, शादीशुदा बच्चे की मां का इश्क और प्यार का खुला ऐलान न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष 164 के बयान में दर्ज हो जाता है। महिला कहती है, उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। वह प्यार में है।

अब बिरौल पुलिस और अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी की पहल सामने आती है। मां और उसके बच्चे को नई ससुराल भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण में प्यार में फंसा प्रेमी धनी पासवान फिलहाल सलाखों के पीछे है। यही है, बिरौल की नई लव स्टोरी…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...

ICICI प्रूडेंशियल ने लॉन्च की भारत की पहली ‘स्वास्थ्य Pension Scheme’, बदल देगी रिटायरमेंट की तस्वीर!

Pension Scheme: भारत के वित्तीय बाजार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है, जब...

T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने रौंदा, 76 रनों से दी करारी शिकस्त!

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी झटके से...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: 23 फरवरी 2026 के ताजा Free Fire MAX Redeem Codes हुए जारी, ऐसे पाएं एक्सक्लूसिव इनाम!

Free Fire MAX Redeem Codes: आज के डिजिटल युग में, मोबाइल गेमिंग का क्रेज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें