back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga में मोहब्बत का खूनी अंत…प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, शव के साथ प्रेमिका के घर हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। प्रेमी की हत्या में प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन, प्रेमी राजेश कुमार यादव की हत्या से उबले परिजनों ने शव को पटना से सीधे प्रेमिका के घर के सामने रखकर जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -

दरअसल, वारदात रक्षा बंधन के दिन की है, जहां प्रेमिका आंचल ने उसे अपने घर बुलाया था। आखिरकार एक कंपनी में प्रेमी-प्रेमिका के साथ काम करने के दौरान बढ़ी मोहब्बत का अंत हत्या की नौबत तक आ गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमोल गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को गांव वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Benipur News: बेनीपुर की बदलेगी सूरत! विधायक विनय चौधरी ने विधानसभा में उठाई ये बड़ी मांग, इन 4 मंदिरों को मिलेगा राजकीय दर्जा?

जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन प्रेमी राजेश कुमार यादव तुमोल में अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गया था। इस बात की जानकारी मिलने पर प्रेमिका आंचल कुमारी ने अपने प्रेमी राजेश को मिलने के लिए अपने घर बुलाया।

प्रेमी को उसके घर जाते किसी ने देख लिया। बस, ग्रामीणों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान होने पर किसी ने युवक के घर फोन पर उसके घायल होने की सूचना दी।

बाद में परिजनों ने उसे पहले बेनीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर स्थिति बताते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में कुछ देर इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत गई।

राजेश कुमार यादव के परिजनों ने शव को पटना से सीधे प्रेमिका के घर के सामने रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पहुंची घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने लोगों को समझा कर शव का अंतिम संस्कार करवाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bus Stand: निर्माण कार्य की सुस्त चाल देख भड़के DM, अधिकारियों को लगाई फटकार, दिए ये 5 सख्त निर्देश

राजेश कुमार यादव के परिजन और ग्रामीण युवती और उसके परिवार वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका रंजीत चौपाल की पुत्री आंचल कुमारी व उसकी बहन अनिता कुमारी व तेतर चौपाल की पत्नी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि मृतक राजेश और उसकी प्रेमिका आंचल एक साथ एक सड़क निर्माण कंपनी में काम किया करते थे। इस दौरान ही दोनों की जान पहचान हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: SSP जगुनाथ रेड्डी ने लगाई 5 थाना अफसरों की क्लास, लंबित कांडों पर अल्टीमेटम, कहा- अपराध पर कसें लगाम

इस संबंध में घनश्यामपुर थाना में मृतक के भाई राजीव कुमार यादव के बयान पर प्रेमिका सहित साथ लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में घनश्यामपुर अजित कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजीव कुमार यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी बचे लोगो की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें