back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Asia Cup 2023 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह से मांगा पैसा!

spot_img
- Advertisement - Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ ने एसीसी अध्यक्ष जय शाह से श्रीलंका में बारिश की वजह से टिकटों की कम बिक्री को लेकर हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग की है…

एश‍िया कप 2023 के मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका और पाकिस्तान में हो रहे हैं। श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों में बारिश के कारण पीसीबी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच श्रीलंका में होने की वजह से हुए नुकसान के लिए एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल  से मुआवजे की मांग की है।

- Advertisement -

एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका में कराए जाने का फैसला लिया गया था। चार मैच पाकिस्तान और नौ मैच श्रीलंका में। अभी तक श्रीलंका में खेले गए 3 मैचों में से 2 में बारिश ने खलल डाला है, जिसमें से एक को रद करना पड़ा, जबकि एक का परिणाम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार आया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,एशिया कप 2023 के टूर्नामेंट का दूसरे चरण सुपर-4 के मैच भी शुरू हो चुके है। उसके बाद भी इस टूर्नामेंट को लेकर विवाद जाने का नाम ही नहीं ले रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो हुआ लॉन्च: आईपीएल 2026 में दिखेगी नई पहचान

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि टीम इंडिया एशिया कप 2023 खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाने वाली है। जिस बात को लेकर हंगामा हो गया था।

इसके बाद बीसीसीआई समेत अन्य देशों के क्रिकेट बोर्डों के कहने पर एशिया कप 2023 को हाइब्रिड मॉडल पर कराने की सहमति बनी। इसी बीच पीसीबी ने अब नया विवाद शुरू कर दिया है और उसने पैसे मांगने के लिए जय शाह को एमेल भेजे हैं। आगे हम आपको इस मामले के बारें में विस्तार से बताने वाले हैं।

हालांकि, पीसीबी ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं दिया है। लेकिन कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने एसीसी के प्रमुख जय शाह को औपचारिक पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की है। अशरफ ने इसके साथ ही श्रीलंका में मैचों के शेड्यूल तय करने को लेकर एसीसी के रवैये पर भी निराशा व्यक्त की है।

एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी लेकिन टीम इंडिया (Team India) के पाकिस्तान नहीं जाने के कारण टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराया जा रह है। जिसके तहत 4 मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: ईडन गार्डन्स को मिलेगा मौका या कोलंबो ले उड़ेगा सेमीफाइनल की मेजबानी?

हालांकि मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास है ऐसे में श्रीलंका में होने वाले मैचों के टिकटों के पैसे भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ही खाते में जाएंगे। इसी बात पर पीसीबी ने कहा की श्रीलंका में हुए टीम इंडिया और नेपाल के बीच मैच में बारिश की वजह से टिकटों की बिक्री कम हुई जिसके चलते बोर्ड का काफी नुकसान हुआ है।

अशरफ ने ये भी कहा कि ‘बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि चूंकि पूर्वानुमान है कि हंबनटोटा में मौसम साफ रहेगा, इसलिए कोलंबो में होने वाले मैचों को वहां स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

5 सितंबर को दोनों मेजबान देशों और एसीसी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि मैचों को हंबनटोटा में स्थानांतरित किया जाना चाहिए, जिसके बाद श्रीलंका के मुख्य क्यूरेटर को पिच तैयार करने के लिए भेजा गया था। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ब्रॉडकास्ट टीम ने भी हंबनटोटा जाने की व्यवस्था करना शुरू कर दी थी।

इसके लिए पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ ने हर्जाना के तौर पर एशिया कप को आयोजित करने वाली संस्था एशियन क्रिकेट काउंसिल  को ईमेल लिखकर हर्जाना के तौर के तौर पर पैसे मांगे है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसीडेंट बीसीसीआई के सचिव जय शाह है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस तरह की हरकत पर क्रिकेट फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खूब ट्रोल कर रहे है। कुछ लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भिखारी तक कह दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जनवरी 2026 में कौन सी रही Best Selling Bikes? टू-व्हीलर सेगमेंट का पूरा लेखा-जोखा

Best Selling Bikes: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में हर महीने नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते...

Love and War movie: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ने बढ़ाई बेचैनी, आलिया, रणबीर और विक्की का ऐसा दिखेगा जलवा!

Love and War movie: बॉलीवुड के सबसे बड़े और विजनरी फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली...

पुलिस विभाग में Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए...

Hyundai Creta के लिए बढ़ी चुनौती: मार्च 2026 में आएगी Skoda Kushaq फेसलिफ्ट और Renault Duster!

Hyundai Creta: मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में हलचल तेज हो गई है, जहाँ एक के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें