back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 27, 2025

Madhubani का आर्मी जवान निकला शराब तस्कर, दिल्ली से शराब की बड़ी खेप को लेकर जा रहा था मधुबनी, कार से 44 कार्टन शराब बरामद

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज के कुचायकोट से एक बड़ी खबर है जहां दिल्ली से शराब की खेप लेकर मधुबनी जा रहा सेना का जवान गिरफ्तार हो गया है। शराब के साथ गिरफ्तार जवान मधुबनी जिले के भेजा गांव का रहने वाले राम चौधरी के पुत्र पचीस साल का केशव कुमार चौधरी है जो हरियाणा निर्मित शराब लेकर मधुबनी  जा रहा था।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से शराब की खेप को लेकर मधुबनी जा रहे आर्मी के जवान को बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने दबोचा। गिरफ्तार आर्मी का जवान सिकंदराबाद में कमांड एओसी सेंटर में तैनात है। वह हरियाणा निर्मित शराब को मधुबनी लेकर जा रहा था।

- Advertisement -

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच इंस्पेक्टर मनोज कुमार अपने टीम के साथ कर रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  New Year 2026 Tips: नए साल के पहले दिन न करें ये गलतियां, पाएं वर्षभर सुख-समृद्धि

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार शराब तस्कर सेना के जवान केशव कुमार चौधरी के पास से 44 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया गया है। इसकी कीमत दस लाख बताई जा रही है। यह बरामदगी यूपी से बिहार की सीमा में आने वाले सभी गाड़ियों की तलाशी के दौरान आर्मी लिखे हुए टाटा इंडिगा कार से बरामद किया गया है।

कार में आर्मी के सिपाही केशव कुमार चौधरी से जब पूछताछ की गई तो उसने मधुबनी घर वापस लौटने की बात कही। जब शक के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने कार में रखे सभी बैग की बारी-बारी से तलाशी ली तो सभी बैग में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब रखी हुई थी।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सेना का जवान केशव कुमार चौधरी सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। वह दिल्ली से एक सप्ताह के लिए छुट्टी पर अपने गांव मधुबनी के भेजा गांव में वापस लौट रहा था। उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

सेना के इस सिपाही की ओर से 44 कार्टन में 803 बोतल विदेशी शराब रखकर तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार जवान को गिरफ्तार कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज ही पाएं एक्सक्लूसिव इनाम: Free Fire Max Redeem Codes की पूरी लिस्ट!

Free Fire Max Redeem Codes: आज के डिजिटल युग में, जब ऑनलाइन गेमिंग का...

आज ही पाएं Free Fire Max Redeem Codes: पाएं एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स और अपनी गेमिंग चमकाएं

Free Fire Max Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का दूसरा...

मधुबनी न्यूज़: संगठन को मिली नई ऊर्जा, विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

Madhubani News: राजनीति के मंच पर हर संवाद एक नई दिशा गढ़ता है, जहां...

संगठन की रीढ़: Madhubani News में विधायक ने फूँका नई ऊर्जा का मंत्र, बताया भविष्य का रोडमैप

संकल्प की मशाल जब जलती है, तो राहों में बिछे काँटों पर भी फूल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें