back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में DDC Pratibha Rani ने लोगों को दिए स्वच्छ रहने के टिप्स, पढ़ाया कचरा प्रबंधन, कहा- शौचालय का जरूर करें उपयोग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। डीडीसी प्रतिभा रानी ने स्थानीय दोनों पूर्वी और पश्विमी प्रखंडों के लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। पढ़िए पूरी खबर, दोनों प्रखंडों के लोगों से क्या कहा डीडीसी प्रतिभा रानी ने, कैसे नहीं फैलेंगी बीमारी, क्या है कचरा प्रबंधन, कैसे करें इसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल

- Advertisement -

शुक्रवार को दोनों प्रखंडों में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में डीडीसी प्रतिभा रानी ने कहा कि अगर हम स्वच्छ रहेंगे। समाज और परिवार को स्वच्छ रहेंगे तो प्रगति के रास्तों खुद खुल जाएंगें। हमारी भावी पीढ़ी बेहतर रास्तों पर चल सकेंगी और सबका उत्थान होगा।

- Advertisement -

कार्यशाला में डीडीसी प्रतिभा रानी ने लोगों को स्वच्छता के नियमों को पालन करने का शपथ दिलाते कहा कि स्वच्छता में ही भगवान निवास करते हैं। इसलिए, हमारा आपका सबका यह कर्तव्य है कि अपने आस पास को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: प्रेमिका से मिलने 'लैला' बनकर पहुंचा आशिक, ग्रामीणों ने समझा बच्चा चोर... पढ़िए जमकर खातिरदारी और सलवार-सूट, दुपट्टे वाला छलिया

डीडीसी प्रतिभा रानी ने कचरा प्रबंधन के बारे में भी लोगों को समझाया। खुलकर बातें की। कहा कि अब पंचायत स्तर पर हर परिवार में एक एक नीला और हरा डस्टबिन दिया जाता है। नीला डस्टबिन में सुखा और हरा डस्टबिन में गीला कचरा रखें। दोनों को कतई ना मिलाएं। दोनों को अलग-अलग डस्टबिन में रखें।

अगर आप कचरा का प्रबंधन करना सही मायने में सीख जाएंगें और इसका समुचित कई कार्यों में उपयोग करने लगेंगे तो यकींन मानिए, कचरा बेकार की चीजें नहीं रह जाएंगीं। उन्होंने लोगों से कचरे को जहां-तहां नहीं फेंकने की सलाह देते कहा कि खाने-पीने का सामान हमेशा साफ सुथरे तरीके से ढंक कर रखें।

उन्होंने बताया कि गंदगी से कई बीमारी जन्म लेती है। ऐसी गंदगी को फैलने ना दें। 60-70 प्रतिशत लोगों के घरों में शौचालय का निर्माण हो गया है। इसलिए शौचालय का उपयोग करें।

खुले में शौच करने न जाएं। घरों के आस पास पानी नहीं जमा हो। इसके लिए सोख्ता का निर्माण करें। सोख्ता निर्माण में एक दूसरे को सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

इधर, हिरणी पंचायत भवन के सामुदायिक कक्ष में मुखिया श्रवण कमती की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बीडीओ ललन कुमार चौधरी, मनरेगा पीओ संदीप कुमार, जिला

स्वच्छता समन्वय संदीप कुमार, प्रभात शंकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा, पंचायत समिति प्रतिनिधि मधुकांत झा मिंटू, दहेज मुक्त मिथिला के जिला संयोजक मनोज शर्मा सहित पंचायत के कई वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: DCE का 'उमंग' में दिखा जलवा, पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड तो कबड्डी टीम बनी उपविजेता, Darbhanga इंजिनियरिंग में छाए होनहार

वहीं, कुशेश्वरस्थन दक्षिणी पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में पूर्वी बीडीओ किशोर कुमार मनरेगा पीओ संदीप कुमार,स्वच्छता के नीतीश कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनजानी शिव भक्ति से बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें