back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News: किरतपुर प्रखंड के मुखियों ने Minister Sanjay Jha को सुनाई बाढ़ पीड़ितों की आपबीती, मंत्री ने दिया भरोसा, कहा-मिलेगी सबको सहायता

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल अनुमंडल, देशज टाइम्स। किरतपुर प्रखंड में आई कोसी की जललहरी से मची तबाही के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों के लोगों को बाढ़ राहत दिलवाने की मांग उठी है।

- Advertisement -

इसको लेकर मुखिया संघ के बैनर तले सभी मुखिया ने जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की है। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं से शुक्रवार को अवगत कराया है।

- Advertisement -

मंत्री संजय कुमार झा को सौंपे ज्ञापन में सभी पंचायतों के मुखिया ने कहा है कि कुबौल ढांगा, झगरुआ तरवारा, खैसा जमालपुर, नरकटिया भंडारिया, किरतपुर, झगरुआ, रसियारी पौनी, जमालपुर समेत स्थानीय सभी गांवों के अधिकांश लोगों के बीच भुखमरी की नौबत आ गई है। हजारों एकड़ में लगे फसल धान एवं सब्जी का बर्बाद हो गया है। कई लोगों के मकान गिर गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

मुखिया ने मंत्री संजय कुमार झा को बताया कि सैकड़ों परिवार अपने घर से बेघर हो गए हैं। लोगों के बीच भोजन, पानी की किल्लत हो गई है। लोग ऊंचे स्थान पर रैन बसेरा बना कर बसर कर रहे हैं। सरकार की ओर से सामुदायिक किचेन शुरू करवाया गया। मगर इससे काम नहीं चलने वाला।

वहीं, सभी मुखिया को मंत्री श्री झा ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर भरोसा दिलाया कि सर्वेक्षण कराकर सभी पीड़ितो को बाढ़ राहत दिलवाया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली की बेटियों के लिए सरकारी योजना: लखपति बिटिया से सुनिश्चित होगा उज्ज्वल भविष्य

सरकारी योजना: दिल्ली सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को सुरक्षित करने...

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Traffic Rules: जानिए चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने के क्या हैं नियम और इसका आपकी सुरक्षा पर प्रभाव!

Traffic Rules: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गाड़ी चलाते समय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें