

बिहार में दुगार्पूजा से पहले सभी सदर अस्पतालों में जीविका दीदी की रसोई चालू कर दी जाएगी। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की यह अस्पतालों में मरीजों और उसके परिजनों को होने वाली समस्या की निजात को लेकर नई पहल है। इससे अस्पतालों में खाने-पीने की चीजों के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से जानकारी दी है कि सभी सदर अस्पतालों में जीविका दीदी की रसोई चालू कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जीविका दीदी ने रसोईयों को बहुत बेहतर तरीके से संभाला हुआ है।
इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल ने एक्स पर पोस्ट किया है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके स्वजन एवं अस्पताल के स्टाफ को अच्छा खाना मिलेगा। इस योजना के तहत जीविका दीदी की ओर से बनाया गया खाना मरीजों को फ्री में मिलता है, जबकि परिजनों को कम से कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश करीब सभी जिलों में इस योजना को लागू किया गया है।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कि दुगार्पूजा से पहले सभी सदर अस्पतालों को इससे (जीविका दीदी की रसोई) कवर कर लिया जाएगा। इससे हमें काफी राहत पहुंची है। अस्पतालों में अब खाने-पीने की समस्या नहीं है। जीविका दीदी ने रसोईयों को बहुत बेहतर तरीके से संभाला हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था कि जीविका दीदी की रसोई योजना के तहत बिहार के सरकारी अस्पतालों की कैंटीन में महिलाओं (जीविका दीदी) की ओर से बनाया गया खाना दिया जाएगा।

